Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद अब बंगला भी छोड़ेंगे केजरीवाल : आज खाली कर सकते है मुख्यमंत्री आवास

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री पद को छोड़ने के बाद अब अरविन्द केजरीवाल ओ अपना सरकारी बंगला भी खाली करना होगा , अब इस बंगले पर दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का अधिकार होगा ऐसे में   दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आज नए घर में शिफ्ट होंगे। केजरीवाल के लिए मंडी हाउस इलाके में घर फाइनल हो गया है। वे फिरोजशाह रोड पर AAP के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ अशोक मित्तल को आवंटित बंगले में रहेंगे। वे फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सीएम आवास खाली करके यहां आएंगे।

केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्होंने सरकारी आवास और सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ने का एलान किया था। हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार से केजरीवाल को नेशनल पार्टी के प्रमुख के तौर पर आवास मुहैया कराने की मांग की थी, लेकिन सरकार की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं आया था।

केजरीवाल अब नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और वहां विधायकों को सरकारी आवास नहीं मिलते हैं। सीएम बनने से पहले वे गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में रहते थे।

Related posts

09 माह के बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, पढ़िए पृथ्वी पर लौटने का सिलसिलेवार ब्योरा

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश में AAP प्रत्याशियों के पक्ष में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का रोड शो

Jansamvad Express Digital

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज ग्वालियर , अचलेश्वर मंदिर में की पूजन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment