Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमहाराष्ट्रमुंबईराज्यराष्ट्रीय

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट पत्नी समेत गिरफ्तार , 30 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

मुंबई || फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को राजस्थान पुलिस ने आईवीएफ फ्रॉड केस में मुंबई से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि उदयपुर पुलिस ने रविवार को राजस्थान में दर्ज 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मशहूर फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई से गिरफ्तार किया।

विक्रम भट्ट को उदयपुर लाएगी पुलिस
राजस्थान पुलिस अब विक्रम भट्ट को उदयपुर ले जाने के लिए कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मांग रही है। उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने एएनआई को बताया कि पुलिस शायद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को कल उदयपुर लाएगी।

पहले हुईं दो गिरफ्तारियां
अधिकारी ने बताया कि विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और छह अन्य लोगों पर उदयपुर के डॉक्टर अजय मुर्डिया से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। डॉक्टर अजय मुर्डिया इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के फाउंडर हैं। जानकारी के मुताबिक इस मामले में पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जारी हुआ था लुकआउट नोटिस
गिरफ्तारी से कुछ ही दिन पहले पुलिस ने विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट समेत छह अन्य लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। नोटिस में सभी आरोपियों को 8 दिसंबर तक उदयपुर पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया था। उन्हें निर्देश दिया गया था कि बिना अनुमति के विदेश न जाएं।
क्या है पूरा मामला?
अधिकारी ने कहा, ‘इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल के मालिक मुर्डिया अपनी गुजर चुकी पत्नी पर बायोपिक बनाना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें 200 करोड़ रुपये की कमाई का वादा किया गया था। लेकिन कुछ नहीं हुआ, जिसके बाद मुर्डिया ने उदयपुर के भोपालपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत की, जहां धोखाधड़ी और दूसरे अपराधों के लिए एफआईआर दर्ज की गई।’इन लोगों के खिलाफ हुई शिकायत
विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट के अलावा कृष्णा, दिनेश कटारिया, महबूब अंसारी, मुदित बुट्टन, गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव और अशोक दुबे के खिलाफ शिकायत हुई है।

Related posts

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

cradmin

वैदिक घडी एप्लीकेशन लांच होने वाले दिन ही हुई हैक , प्रबंधक ने की सायबर विभाग में शिकायत

Jansamvad Express Digital

आज मुख्यमंत्री का इस्तीफा : अभिषेक, आतिशी ,सोरभ ,राघव ,सोमनाथ या फिर केजरीवाल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment