Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर सबूत मिटाने का आरोप : मामला MUDA घोटाले से जुडा

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही। अब उनके खिलाफ एक नई शिकायत हुई है। यह मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) मामले में सबूतों को नष्ट करने के आरोप में की गई है।

प्रदीप कुमार नाम के व्यक्ति ने ED को लेटर लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सिद्धारमैया व अन्य के खिलाफ सबूतों से छेड़छाड़ के लिए जांच और मामला दर्ज करने की मांग की है।

शिकायत में मुख्यमंत्री के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया का भी नाम है। प्रदीप ने सत्ता का दुरुपयोग कर 14 साइटों को अवैध रूप से हासिल करने का आरोप लगाया गया है।

इससे पहले ED ने 30 सितंबर को सिद्धारमैया, उनकी पत्नी, साले और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इससे पहले मैसूरु लोकायुक्त ने 27 सितंबर को सभी के खिलाफ केस दर्ज किया था। लोकायुक्त ने 1 अक्टूबर से मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले तमिलनाडु और प. बंगाल में 865 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की

बटवाडिया डेम का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया की करारी हार : भाजपा का परचम लहराया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment