Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsदिल्लीदिल्ली -NCRराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली में 60 लाख की 4.71 लाख नकली सिगरेट जब्त, 70 साल की महिला समेत 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नकली सिगरेट के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 60 लाख रुपये से अधिक कीमत की 4.71 लाख नकली सिगरेट बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान अकरम (32), राजरानी (70) और किशन मुरारी (28) के रूप में हुई है।

पुलिस को 16 सितंबर को सूचना मिली थी कि प्रशांत विहार इलाके में नकली सिगरेट की खेप लाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने अकरम को 1.20 लाख नकली सिगरेट के साथ पकड़ा। प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू की गई।

जांच को आगे बढ़ाते हुए 28 सितंबर को दूसरे आरोपी को 1.59 लाख सिगरेट के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि 29 सितंबर को तीसरे आरोपी को 1.92 लाख नकली सिगरेट के साथ पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि नकली सिगरेट को असली ब्रांड जैसे दिखने वाले पैकेटों में पैक किया गया था, जिससे ग्राहकों के लिए असली-नकली में फर्क करना मुश्किल था। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

 

Related posts

दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से भारतीय सिनेमा और संगीत जगत में शोक:आज शाम राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

Jansamvad Express Digital

ग्वालियर में आसमान में बादल से उछला न्यूनतम पारा, दिन में भी ठंड का अहसास

Jansamvad Express Digital

Unhel News: बाइक-ट्रक की जोरदार टक्कर, नगर परिषद कर्मचारी की मौत, आंगनवाड़ी सहायिका गंभीर घायल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment