Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराष्ट्रीय

मंदिर प्रबंध समिति का नवाचार: अब महाकाल मंदिर आने वाले हर श्रद्धालु को मिलेगा बाबा को अर्पित प्रसाद

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में मंदिर प्रबंध समिति ने एक अभिनव और ऐतिहासिक पहल शुरू करने का निर्णय लिया है। अब मंदिर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बाबा महाकाल को अर्पित प्रसाद निशुल्क/सुलभ रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।मंदिर प्रशासन के अनुसार लंबे समय से श्रद्धालुओं की यह भावना थी कि उन्हें बाबा को अर्पित प्रसाद स्वरूप कुछ प्राप्त हो। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति ने यह नवाचार किया है।

कैसे मिलेगा प्रसाद?

इस व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर के प्रमुख स्थानों और दर्शन के बाद बाहर निकलने वाले निर्गम चैनल के समीप विशेष काउंटर स्थापित किए जाएंगे। प्रथम चरण में 2 से 3 काउंटरों से ट्रायल के तौर पर वितरण शुरू होगा, जिसे बाद में पूरे परिसर में विस्तारित किया जाएगा।

क्या मिलेगा प्रसाद में?

श्रद्धालुओं को केवल सामान्य प्रसादी ही नहीं, बल्कि बाबा महाकाल को अर्पित किया गया पुष्प और बेलपत्र भी आशीर्वाद स्वरूप दिया जाएगा, ताकि हर भक्त बाबा का आशीर्वाद अपने साथ घर ले जा सके।मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक ने बताया कि इस व्यवस्था को पूरी तरह सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित किया जाएगा, ताकि भीड़ के दौरान भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस पहल से महाकाल मंदिर के धार्मिक अनुभव को और अधिक सार्थक और यादगार बनाने की कोशिश है।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से इतर लिकटेंस्टीन के राजकुमार प्रिंस एलोइस के साथ द्विपक्षीय बैठक की

Jansamvad Express Digital

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट से इमरान खान को राहत , परिवार से मिलने की इजाजत के साथ रिहा करने के आदेश

Jansamvad Express Digital

CBSE कक्षा 10 वी और 12 वी के परीक्षा परिणाम घोषित छात्राए रही अव्वल

Leave a Comment