Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

Tesla: टेस्ला ने लौंच की पहली इलेक्ट्रिक कार : एक बार फुल चार्ज करने पर चलेगी 622 km

 मुंबई ||  भारत में टेस्ला की मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार 60 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल सकती है। गौरतलब है कि अमेरिका और चीन में इस मॉडल वाई कार की कीमत कम है।

मशहूर इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में औपचारिक रूप से एंट्री कर ली है। मंगलवार को मुंबई के बीकेसी में टेस्ला के पहले शोरूम की लॉन्चिंग हुई। टेस्ला का शोरूम मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के मेकर मैक्सिटी मॉल में खुला है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टेस्ला के शोरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने देश में टेस्ला का स्वागत करते हुए कहा कि ‘टेस्ला, वेलकम टू इंडिया’।


भारत में अभी ईवी का निर्माण नहीं करेगी टेस्ला.

भारत में टेस्ला की योजनाओं को लेकर काफी चर्चाएं हैं। हालांकि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी पहले ही साफ कर चुके हैं कि टेस्ला फिलहाल भारत में कारों का उत्पादन नहीं करेगी। कुमारस्वामी ने कहा कि ‘टेस्ला फिलहाल भारत में अपनी कारें बेचना चाहती है और इसके अलावा उनकी कोई और योजना नहीं है।’ टेस्ला ने अभी तक अपनी योजनाओं पर चुप्पी साधी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में टेस्ला की वेबसाइट के हवाले से बताया गया है कि भारत में टेस्ला की मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार 60 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल सकती है। गौरतलब है कि अमेरिका और चीन में इस मॉडल वाई कार की कीमत कम है।

टेस्ला को भारत के बाजार में पैर जमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी

टेस्ला का भारत में दूसरा शोरूम इस महीने के अंत में ही नई दिल्ली में खुल सकता है। टेस्ला की भारत में एंट्री ऐसे समय हो रही है, जब टेस्ला को अपने दो सबसे अहम बाजारों अमेरिका और चीन में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका और चीन में टेस्ला की बिक्री में गिरावट आई है। एक समय चीन में सबसे ज्यादा बाजार हिस्सेदारी रखने वाली टेस्ला की अब हिस्सेदारी में लगातार गिरावट आ रही है और कंपनी को बीवाईडी से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। न सिर्फ चीन में बल्कि दुनियाभर में बीवाईडी कंपनी टेस्ला को कड़ी चुनौती दे रही है। अब भारत से टेस्ला को बड़ी उम्मीदें होंगी। हालांकि भारत में अभी ईवी बाजार उतना बड़ा नहीं है, ऐसे में टेस्ला को भारत में पैर जमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

Related posts

मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए इंदौर में चल रहा इवेंट

Jansamvad Express Digital

उज्जैन- कलेक्टर ने मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों का किया निरीक्षण

Jansamvad Express Digital

श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था में फिर बदलाव ,1500 की रसीद से मंदिर के गर्भगृह मे फिर शुरू हुआ श्रद्धालुओ का प्रवेश

Leave a Comment