Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

COP28 में शामिल होने दुबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली | देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी COP28 क्लाइमेट समिट में शामिल होने के लिए 30 नवंबर की रात दुबई पहुंचे। होटल के बाहर इंडियन डायस्पोरा ने PM मोदी का स्वागत किया। लोग देर रात से PM के इंतजार में खड़े थे।

PM ने सभी से मुलाकात की और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। इस दौरान एक डांस ग्रुप ने परफॉर्मेंस भी दी। PM ने कुछ देर खड़े होकर डांस देखा और कलाकारों की तारीफ की। इसके अलावा मोदी ने युवाओं और महिलाओं से भी मुलाकात की।

PM आज दुबई में वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट को संबोधित करेंगे। इसके अलावा 3 अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि PM मोदी UAE के साथ ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम से जुड़े एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

Related posts

तेलंगाना सरकार ने किया 2 लाख रु तक किसानो का कर्ज माफ़ करने का एलान

jansamvadexpress

विक्रम विश्व विद्यालय के प्रोफ़ेसर पर ABVP का गंभीर आरोप , कुलपति बोले मामले में जाँच के लिए कमेटी बनाई जाँच के बाद होगी कार्रवाही

jansamvadexpress

MUDA केस में फंसे सिद्धारमैया : आप और भाजपा के फार्मूले पर चलेगी कांग्रेस :सीएम की कुर्सी पर बने रहेंगे सिद्धारमैया

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token