Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

COP28 में शामिल होने दुबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली | देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी COP28 क्लाइमेट समिट में शामिल होने के लिए 30 नवंबर की रात दुबई पहुंचे। होटल के बाहर इंडियन डायस्पोरा ने PM मोदी का स्वागत किया। लोग देर रात से PM के इंतजार में खड़े थे।

PM ने सभी से मुलाकात की और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। इस दौरान एक डांस ग्रुप ने परफॉर्मेंस भी दी। PM ने कुछ देर खड़े होकर डांस देखा और कलाकारों की तारीफ की। इसके अलावा मोदी ने युवाओं और महिलाओं से भी मुलाकात की।

PM आज दुबई में वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट को संबोधित करेंगे। इसके अलावा 3 अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि PM मोदी UAE के साथ ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम से जुड़े एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

Related posts

जमीन विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या : हत्या के बाद मोके ससे भागा आरोपी

देश प्रदेश में कल ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा

विक्रम विश्व विद्यालय के छात्र छात्राओ के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क,विधार्थी प्राचार्य के माध्यम से पहुचाए शिकायत नही आना होगा विश्व विद्यालय

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment