Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेश

जनसुनवाई में एक ही दिन में 102 शिकायते पहुंची : अपर कलेक्टर ने जन सुनवाई में सुना शिकायतों को

आगर-मालवा। अपर कलेक्टर आर पी वर्मा द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में रास्ता विवाद, पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलवाने, खाद्यान्न पर्ची बनवाने सहित अन्य समस्याओं एवं शिकायतों का लेकर 102 आवेदकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किये गए।

जिनमें निराकरण योग्य आवेदनों का एडीएम ने मौके पर अधिकारियों से निराकरण करवाया तथा शेष आवेदन संबंधित विभागों को निराकरण के लिये सौंपे गए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर किरण बरबडे भी उपस्थित रही।

ग्राम पालड़ा निवासी विमलचंद ने ग्रामीणों द्वारा कृषि भूमि के पास कूडा-कचरा फेंके जाने से फसल नुकसानी होने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदक ने बताया कि उसकी कृषि भूमि पास ग्राम पंचायत द्वारा एक गढ्डा बनवाया गया है, जहां ग्रामीणों द्वारा कूडा कचरा फेंका जाता है, जो हवा के साथ उड़कर कृषि भूमि पर आता है। साथ ही गांव के गंदे पानी की निकासी भी पंचायत द्वारा कृषि भूमि की ओर की गई है, जिससे प्रतिवर्ष फसल को काफी नुकसान पहुंचने से आर्थिक क्षति होती है। एडीएम ने सीईओ जनपद आगर को आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

ग्राम ढ़ोटी निवासी राजूबाई मालवीय ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान करवाने हेतु आवेदन दिया। आवेदिका ने बताया पति गणपत लाल के नाम से एक संयुक्त भूमि खाता है। पति की मृत्यु उपरान्त नियमानुसार आवेदिका का राजस्व रिकार्ड में नाम दर्ज करवाया जाए, जिससे कि पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो सकें। एडीएम ने तहीसलदार आगर को आवेदन में नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्राम कचनारिया निवासी सिद्धु पिता प्यारजी ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम में स्थित स्वत्व की कृषि भूमि पर अनावेदक व्यक्तियों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। भूमि का कब्जा लेने की बात पर अनावेदकों द्वारा झगड़ा कर डराया जा रहा है। भूमि का कब्जा दिलाया जाए। एडीएम ने तहसीलदार नलखेड़ा को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

Related posts

भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी कई कद्दावर मैदान में , केन्द्रीय मंत्री ,सांसद और राष्ट्रिय नेता बने प्रत्याशी

Jansamvad Express Digital

रात्रि कालीन छह दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन ,हनुमंत निपानिया उज्जैन व करनावद के बीच हुआ फाइनल मुकाबला

देवास टेकरी पर पहाड़ धसा ,हनुमान मंदिर का पिलर टूटा ,हादसे के दोरान नही थे श्रद्धालु

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment