Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी कई कद्दावर मैदान में , केन्द्रीय मंत्री ,सांसद और राष्ट्रिय नेता बने प्रत्याशी

भोपाल |   भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव को ;लेकर अपनी दूसरी सूचि जारी कर दी है दूसरी सूचि में भी भाजपा ने 39 प्रत्याशियों के नाम घोषित किये है , भाजपा की दूसरी सूचि चर्चा का विषय बनी हुई है क्योकि भाजपा ने केंद्र के कद्दावर नेताओ को विधानसभा में प्रत्याशी बनाकर उतारा है , तीन केन्द्रीय मंत्री , सांसद और केन्द्रीय संगठन के पदाधिकारी इस बार चुनावी मैदान में होंगे |

ग्वालियर क्षेत्र में भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दमनी से प्रत्याशी बनाया है जबकि नरसिंहपुर से प्रह्लाद पटेल और निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते को प्रत्याशी बनाया गया है।

बीजेपी अपने चार सांसद को भी विधानसभा चुनाव लड़ा रही है। जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह, सतना से गणेश सिंह, सीधी से रीति पाठक और गाडरवारा से उदय प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 से टिकट दिया गया है। छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू को उतारा गया है। इससे पहले बीजेपी ने पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

 

 

सतना जिले की मैहर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी का टिकट कटा है। बीजेपी ने यहां से श्रीकांत चतुर्वेदी को अपना प्रत्याशी बनाया है। नारायण त्रिपाठी कुछ दिन पहले ही अपनी अलग पार्टी बन चुके हैं। हालांकि अभी घोषित तौर पर भाजपा से अलग नहीं हुए थे।

सीधी विधानसभा सीट से वर्तमान बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह सीधी से सांसद रीति पाठक को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि सीधी में पेशाब कांड के बाद कांग्रेस बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला पर हमलावर थी। वह पेशाब कांड के आरोपी को केदारनाथ शुक्ला से जुड़ा होना बताती रही है।

7 पूर्व विधायकों को मिला टिकट

श्योपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, मुरैना से रघुराज कंसाना, सेंवढ़ा से प्रदीप अग्रवाल, डबरा से इमरती देवी, करैरा से रमेश खटीक, कोतमा से दिलीप जायसवाल, सिहावल विश्वामित्र पाठक, जुन्नारदेव से नत्थन शाह, खिलचीपुर से हजारी लाल दांगी, थांदला से कल सिंह भाबर, देपालपुर से मनोज पटेल, सैलाना से संगीता चारेल।

Related posts

AAP विधायक के घर पहुंची ED की टीम : ओखला से विधायक अमानतुल्लाह के घर कार्रवाही

Jansamvad Express Digital

सीमा पर संवाद की तैयारी, जवान सीखेंगे चीनी भाषा

INDIA Bloc Delegation Meets President: राहुल गांधी समेत 10 सांसदों ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page