Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागराजनीतिराज्य

भाजपा ने उज्जैन की सात में से तीन सीट पर चेहरे स्पस्ट किए , कांग्रेस में अभी भी सूचि को लेकर मंथन जारी

उज्जैन |  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी दूसरी सूचि भी जारी कर दी है दूसरी सूचि में भी भाजपा ने 39 प्रत्याशी घोषित किये है इस तरह भाजपा के अब तक 78 प्रत्याशियों के नाम तय हो गए है वही उज्जैन जिले की सात विधानसभा में से दो प्रत्याशी  पहली सूचि में घोषित हुए थे तो वही दूसरी सूचि में भी उज्जैन की एक और विधानसभा का प्रत्याशी चेहरा स्पस्ट हो गया है भाजपा की दूसरी सूचि में उज्जैन की नागदा खाचरोद सीट से प्रत्याशी का नाम अब फाइनल हो गया है |

नागदा खाचरोद सीट से पूर्व जिला ग्रामीण में दो बार अध्यक्ष रहे डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान को टिकट दिया है। 57 वर्षीय तेज बहादुर वर्तमान में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य और इंदौर शहर के प्रभारी है। चौहान नागदा में 1999 में पूर्व पार्षद भी रहे है। फिलहाल वे स्कूल संचालित करते है। सत्यनारायण जटिया और थावर चंद गेहलोत की नजदीक का फायदा उन्हें मिला है। इससे पहले भाजपा ने तराना से सतीश मालवीय और घट्टिया से ताराचंद गोयल की टिकट देने की घोषणा की थी। ये तीनो ही सीट फिलहाल कांग्रेस के पास है।

Related posts

भोपाल में ज्वेलर्स के खिलाफ एक दर्जन शिकायत एक ही दिन में हुई दर्ज

Jansamvad Express Digital

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को 2 दिन के जम्मू-कश्मीर के दौरे पर

Jansamvad Express Digital

अभिषेक बनर्जी सहित TMC नेता ओ को घसीटकर ले गई पुलिस

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page