Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

राजबाड़ा सर्कल में स्वच्छ भारत अभियान आयोजित : राजबाड़ा क्षेत्र में सफाई भी की

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) के इंदौर चैप्टर और इंदौर नगर निगम ने मंगलवार को राजबाड़ा सर्कल में स्वच्छ भारत अभियान आयोजित किया। इसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाना और युवाओं, विशेष रूप से स्टूडेंट्स को राष्ट्रहित में सफाई अभियान से जोड़ना रहा।

‘स्वच्छता ही सेवा है’ की भावना के साथ स्टूडेंट्स और सदस्यों ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर राजबाड़ा क्षेत्र में सफाई भी की। प्रोग्राम के दौरान लगातार 8वीं बार नंबर 1 आने पर नगर निगम कर्मचारियों का सम्मान किया और महिला सफाई कर्मचारियों को साड़ी भी वितरित की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अपर आयुक्त स्वच्छ भारत मिशन अभिलाष मिश्रा रहें। उन्होंने प्रोग्राम में मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई और जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अखिलेश उपाध्याय विशेष रूप से शामिल हुए।

प्रोग्राम में इंदौर चैप्टर के चेयरमैन सीएस अमित कुमार बारंगे, सचिव सीएस मनीष जोशी, सीएस अंकित मेड़तवाल, सीएस सुरभि अग्रवाल, सीएस पलाश जैन सहित संस्थान के स्टूडेंट्स, सदस्य व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहें। इस अभियान के माध्यम से संदेश दिया गया कि स्वच्छ भारत के निर्माण में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।

Related posts

CBSE बोर्ड ने घोषित किये 12वीं और कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम , आर्मी जवान अमजद की बेटी 10 वी में आई 99 प्रतिशत

Jansamvad Express Digital

हाथरस के पीड़ितो से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गाँधी , यूपी पुलिस ने फरार बाबा रखा 01 लाख का इनाम

Jansamvad Express Digital

भाजपा की पूर्व सांसद को हो सकती है फांसी : बम ब्लास्ट मामले में NIA ने कोर्ट से की फांसी की मांग

Leave a Comment