Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

मप्र युवा कांग्रेस सोशल मीडिया कार्यकारिणी की बैठक एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी, अखिलेश यादव, सह-प्रभारी मानसिंह राठौर, श्रीकृष्ण हरि तथा अजीत सिंह मुख्य तौर पर शामिल हुए।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विंग के नेशनल चेयरमैन मनु जैन ने पूरे राज्य से आए युवा कांग्रेस सोशल मीडिया कार्यकारिणी के सदस्यों को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ी बारीकियों से अवगत कराया गया तथा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सोशल मीडिया से जुड़ी रणनीति पर भी चर्चा की।

इसके बाद मप्र युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विंग के प्रदेश प्रभारी दिव्यांश गिरधर तथा मप्र युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विंग के चेयरमैन अखिलेश शर्मा ने भी अपना वक्तव्य दिया। बैठक के अंत में भारत जोड़ो फैलोशिप के पोस्टर और सॉन्ग, अतिथियों के द्वारा लॉन्च किया गया।

Related posts

पीएम मोदी समेत बीजेपी के शीर्ष नेता आज बंगाल में करेंगे रैलियां

Jansamvad Express Digital

सिंहस्थ 2028 की तैयारी हेतु डीजी होमगार्ड ने किया उज्जैन होमगार्ड लाइन का दौरा

कालभैरव मन्दिर परिसर से अतिक्रमण हटाया गया

Leave a Comment