Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सीमावर्ती राज्यों से लगी RTO की चेक पोस्ट की व्यवस्थाओ में होगा बदलाव : शिकायतों पर होगी सख्त कार्यवाही

परिवहन क्षेत्र में सुशासन का महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

शिकायतों पर होगी सख्त कार्यवाही बंद होंगी चेक पोस्ट

भोपाल | मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन के अंतर्गत देश में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इस नाते परिवहन क्षेत्र में मध्यप्रदेश में कुछ बदलाव किए गए हैं। चेक पोस्ट संबंधी नई व्यवस्था शीघ्र लागू की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक जुलाई से परिवहन चेक पोस्ट जो अन्य प्रांतों की सीमा पर वाहनों के आवागमन के संबंध में भूमिका अदा करती हैं वहां संबंधित जिला प्रशासन के साथ तालमेल कर वर्तमान में हो रही अव्यवस्थाओं को दूर करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने का कदम उठाया गया है।

मध्यप्रदेश सुशासन के लिए जाना जाता है। परिवहन व्यवस्था के संबंध में शिकायतें प्राप्त होने पर राज्य शासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी। नई व्यवस्था से भारी वाहनों के संचालकों को किस प्रकार की असुविधा नहीं होगी। शिकायतों को दूर कर साफ सुथरे ढंग से परिवहन विभाग के मूल कार्य को बेहतर ढंग से संचालित करने के प्रबंध किए गए हैं।

वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री जी के निर्देश

• प्रदेश के 26 जिलों में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ऐसे जिले चयनित किए गए हैं जो सीमावर्ती हैं।

• अन्य राज्यों से लगे जिलों में मोबाइल उड़न दस्ते कार्य करेंगे। कुल 45 चेक पॉइंट रहेंगे।

Related posts

इथेनॉल फैक्ट्री विवाद मामले पर संगरिया में किसानों की महापंचायत आज, इंटरनेट सेवाएं बंद

यूपी में सपा नेता तो एमपी में भाजपा नेताओ की बदजुबानी : मंत्री ,उपमुख्यमंत्री और अब पूर्व केन्द्रीय मंत्री का विवादित बयान

शिप्रा नदी के बड़े पुल से नीचे गिरी कार का वीडियो सामने आया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page