Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

यूपी में सपा नेता तो एमपी में भाजपा नेताओ की बदजुबानी : मंत्री ,उपमुख्यमंत्री और अब पूर्व केन्द्रीय मंत्री का विवादित बयान

उज्जैन / इंदौर / भोपाल ( ब्यूरो रिपोर्ट ) ||  मध्यप्रदेश में इस समय प्रदेश भाजपा और सरकार में शामिल नेताओ को जैसे फोगिया हो गया हो एक के बाद एक कर नेता अनर्गल बयान बाजी किये जा रहे है , कभी देश की कर्नल बेटी सोफिया का अपमान तो कभी देश की सेना को नीचा दिखाने का काम किया जा रहा है , और अब तो हद उस वक्त हो गई जब भाजपा के एक सांसद ने आतंकियों को ही हमारे आतंकी बोल दिया | उधर उत्तरप्रदेश में समाज वादी पार्टी के नेता रामगोपाल ने भी विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाती बता कर एक सेनिक का अपमान करने का काम किया है | 

  • पहला बयान मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री विजय शाह का सामने आया जिसमे उन्होंने कर्नल सुफिया कुरैशी को आतंकी की बहन कह कर संबोधित किया |
  • दूसरा बयान मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के द्वारा दिया गया जिसमे उन्होंने देश की सेना को पीएम के चरणों में नतमस्तक होना बता दिया |
  • तीसरा बयान मध्यप्रदेश के ही सांसद फग्गन सिंह का जिन्होंने पाकिस्तान के आतंकी को हमारे आतंकी कहा |

अब इस मामले में कांग्रेस ने मोर्चा संभाल लिया है और प्रदेश भर में इस मुद्दे को लेकर विरोध किया जा रहा है  इंदौर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा द्वारा सेना पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर के मुंह पर ताला लगाकर और आंखों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। वही उज्जैन में कांग्रेस शहर अध्यक्ष के द्वारा मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला जलाया गया

सेवादल कांग्रेस के शहर कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल और सूचना प्रकोष्ठ के गिरीश जोशी ने बताया कि मध्यप्रदेश के मंत्रियों में सेना के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने की होड़ लगी है, पहले विजय शाह ने सोफिया कुरैशी के खिलाफ अत्यंत निंदनीय टिप्पणी की। उसके बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम ने सेना को प्रधानमंत्री के चरणों में नत मस्तक बताया। इतना सब होने के बाद भी प्रधानमंत्री का कुछ नहीं बोलना बताता है कि प्रधानमंत्री आज के धृतराष्ट्र बन गए हैं।

ना कुछ देख रहे हैं ना कुछ बोल रहे हैं, इसे लेकर आज इंदौर में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंखों पर पट्टी बांधी और मुंह पर ताला लगा कर विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में पोस्टर पर ताला लगा कर और पट्‌टी बांध कर हमने बताया कि उनकी पार्टी के कौरव कितना भी गलत करें पीएम मोदी उन्हें कुछ नहीं बोलेंगे और ना ही उनके द्वारा किए जा रहे गलत कामों को देखेंगे।

विजय शाह और जगदीश देवड़ा के जले पुतले 

 सेना को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने केबिनेट मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया , शहर कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा उर्दू पूरा क्षेत्र में दोनों भाजपा नेताओ का पुतला दहन किया गया  |

Related posts

सावधान! इंस्टाग्राम-फेसबुक पर इलाज बेचने वाला बड़नगर का वेदांटा हॉस्पिटल सील, मिलीं अमानक दवाइयां

Jansamvad Express Digital

हरियाणा चुनाव को लेकर सभी राजनेतिक दलों की सूचि लगभग तय: कांग्रेस भाजपा के साथ ही आप भी लड़ा रही किला

Jansamvad Express Digital

नई राष्ट्रीय खेल नीति से खेल, खिलाड़ी और प्रशिक्षकों को मिलेगा बढ़ावा

Leave a Comment