Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

IQAir की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के प्रदूषित देशो में पाकिस्तान तीसरे स्थान पर : भारत में आया कुछ सुधार

नई दिल्ली ||  मंगलवार को प्रकाशित एक नई रिपोर्ट में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ. स्विस एयर क्वालिटी टेक्नोलॉजी कंपनी IQAir की ‘वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2024’ के मुताबिक, दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी हुई है. वहीं, 2024 में भारत दुनिया का पांचवां सबसे प्रदूषित देश रहा. 2023 में भारत इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर था.

IQAir की रिपोर्ट के अनुसार  दुनिया के  20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 प्रदूषित शहर अकेले  भारत में हैं। मेघालय का बर्नीहाट शीर्ष पर है। वहीं दिल्ली सबसे प्रदूषित कैपिटल की कैटेगरी में टॉप पर है। यह जानकारी IQ एयर रिपोर्ट 2024 में सामने आई है। रिपोर्ट में भारत को दुनिया के सबसे प्रदूषित देशों में पांचवां स्थान दिया गया है।

2023 में भारत इस रिपोर्ट में  तीसरे स्थान पर था । यानी पहले से दो स्थान नीचे आए हैं। यानी भारत में पहले से प्रदुषण को लेकर कुछ सुधार हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में भारत में PM2.5 की मात्रा में 7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

2024 में यह औसतन 50.6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रही, जबकि 2023 में यह 54.4 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर थी। फिर भी, दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से छह भारत में हैं।दिल्ली में लगातार प्रदूषण का स्तर ऊंचा दर्ज किया गया। यहां सालाना औसत PM2.5 की मात्रा 91.6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रही।

जो कि 2023 के 92.7 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के आंकड़े के मुकाबले थोड़ा कम है। जबकि 2023 में यह 54.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होगी। फिर भी दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 6 भारत में हैं।

ओशिनिया दुनिया का सबसे क्लीन एरिया ओशिनिया साल 2024 में दुनिया का सबसे स्वच्छ क्षेत्र रहा। इसके 57% क्षेत्रीय शहर विश्व स्वास्थ संगठन के PM2.5 वार्षिक दिशानिर्देश मान 5 µg/m3 को पूरा करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रत्येक देश में पीएम 2.5 की सांद्रता में कमी आई है, हालांकि सीमा पार धुंध और अल नीनो की स्थिति अभी भी प्रमुख कारक बनी हुई है।

2024 में दुनिया के सबसे प्रदूषित देश में अब तीसरे स्थान पर पाकिस्तान 

IQAir की रिपोर्ट के अनुसार प्रदूषित देशो में टॉप 05  भारत और पाकिस्तान शामिल है पहले स्थान पर चाड दुसरे स्थान पर बांग्लादेश तीसरे स्थान पर पाकिस्तान चोथे स्थान पर कांगो और पांचवे स्थान पर भारत शामिल है |

दुनिया के शीर्ष 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारतीय शहर

IQAir की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के प्रदूषित देशो में सब्सेर प्रदूषित शहर के नाम भी शामिल है IQAir के अनुसार दुनिया के सबसे प्रदूषित 20 प्रदूषित शहरों में 13 शहर अकेले भारत के है | जिसमे  बर्नीहाट (मेघालय),दिल्ली (दिल्ली), मुल्लांपुर (पंजाब),फरीदाबाद (हरियाणा), लोनी (यूपी),नई दिल्ली (दिल्ली),गुरुग्राम (हरियाणा), गंगानगर (राजस्थान),ग्रेटर नोएडा (यूपी), भिवाड़ी (राजस्थान),मुजफ्फरनगर (यूपी),हनुमानगढ़ (राजस्थान), नोएडा (यूपी) के नाम शामिल है |

Related posts

मध्य प्रदेश में जनसुरक्षा के लिये नया डायल 112 शुरू होगा : लोकेशन ट्रैकिंग से 16 मिनट में पहुंचेगी मदद

उज्जैन की बेटी निकिता बनी फेमिना मिस इंडिया 2024 की विजेता

Jansamvad Express Digital

उज्जैन के माकड़ोंन क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment