Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

ISRO और RR केट के बीच समझोता : अब इंदौर निभाएगा चाँद पर जाने में भूमिका

इसरो का जो रॉकेट अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन बनाने और चांद पर मानव को भेजकर वापस लाने का काम करेगा, उसके इंजन आरआर कैट की टेक्नोलॉजी से बनाए जाएंगे। इसके लिए बुधवार को इसरो व आरआर कैट के बीच समझौता हुआ। 18 से 24 माह में कैट में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग आधारित टेक्नोलॉजी बनाई जाएगी, जिसका इस्तेमाल इसरो करेगा।

वर्तमान में इसरो 1 साल में 3 इंजन बना पाता है, पर कैट के साथ मिलकर 1 साल में 25 इंजन बना पाएगा। यह पहला मौका है, जब इसरो द्वारा लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर के माध्यम से आरआर कैट के साथ इस स्तर पर काम हो रहा है।

एलपीएससी के डायरेक्टर डॉ. वी. नारायणन ने बताया कि इस न्यू जेनरेशन लॉन्च व्हीकल- सूर्या की मदद से हम 32 टन के सैटलाइट और पेलोड को अंतरिक्ष में पहुंचा सकते हैं। इससे हम अपना स्पेस स्टेशन भी बना सकते हैं। इसमें 11 इंजन लगेंगे। साथ ही ये रॉकेट एक से ज्यादा बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

आरआर कैट के इन्क्यूबेशन सेंटर पाई-हब के प्रमुख डॉ. सीपी पॉल ने बताया कि इस पर आरआर कैट तो काम करेगा ही, साथ ही हम भी किसी स्टार्टअप को इस प्रोजेक्ट में शामिल करना चाहते हैं। इससे आगे चलकर इस मशीन को बड़े स्तर पर निर्मित करने में भी मदद मिलेगी।

 

Related posts

वर्ग विषय समाज के लड़कों द्वारा जैन साधु संत के साथ अशोभनीय घटना के विरोध में बदनावर सकल जैन श्री संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया

jansamvadexpress

मुझे पाना चाहते हो तो थाना प्रभारी की गाड़ी पर बम फेक कर बताओ , सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को पाने के लिए थाना प्रभारी को दी चुनोती

jansamvadexpress

बीआरएस से कांग्रेस में गए 10 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग :दल-बदल मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token