Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयभोपालभोपाल संभागराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

नवीन कलेक्ट्रेट भवन को लेकर कलेक्टर ने की स्थिति स्पष्ट, अफवाहों से बचने की अपील

मंडला-: जिले में नवीन कलेक्ट्रेट भवन निर्माण को लेकर चल रही चर्चाओं पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सोमवार को स्थिति स्पष्ट की। जिला योजना भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग की भूमि पर कलेक्ट्रेट भवन निर्माण के लिए स्थान चयन का प्रकरण माननीय हाईकोर्ट जबलपुर में विचाराधीन है। संबंधित मामले में आज की पेशी, माननीय न्यायाधीश के दिल्ली में होने के कारण आगे बढ़ गई है।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा वर्तमान कलेक्ट्रेट परिसर में ही नवीन कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत जी-4/जी-5 श्रेणी के आधुनिक कलेक्ट्रेट का निर्माण किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी अथवा अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्त्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें। प्रेसवार्ता के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

आजादी के बाद पहली बार जूना नागदा में पहुंचेगा पाईप लाईन से पानी

jansamvadexpress

20 साल बाद एक मंच पर ठाकरे ब्रदर्स : हिंदू और हिंदुस्तान मंजूर, लेकिन हिंदी थोपना नहीं

jansamvadexpress

क्राइम ब्रांच ने साइबर सेल की मदद दो तस्करों से 9 किलो गांजा किया जब्त

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token