Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सीएम-केंद्रीय मंत्री ने किया 15.20 करोड़ में बने साइंस सेंटर का लोकार्पण और बायपास का भूमिपूजन

उज्जैन || उज्जैन एक बार फिर देश-दुनिया के वैज्ञानिक और बौद्धिक विमर्श का केंद्र बनने जा रहा है। बाबा महाकाल की नगरी में शुक्रवार से महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम पर आधारित प्रदर्शनी और तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया।

इसके अलावा उज्जैन सिंहस्थ के लिए 19 किमी लंबे फोर लेन बायपास का भूमिपूजन किया गया। यह सड़क 701 करोड़ रुपए में बनेगी। वहीं 22 करोड़ से विक्रमादित्य हेरिटेज होटल का विस्तारीकरण होगा। कार्यक्रम का आयोजन वसंत विहार स्थित तारामंडल परिसर में किया जा रहा है। जिसमें सांसद अनिल फिरोजिया, केएस मुरली डायरेक्टर जरनल सीआरटीएल, अनिल कोठारी डायरेक्टर जनरल एमपीसीएसटी, डॉ. वीके सारस्वत नीति आयोग के सदस्य, सुरेश सोनी, शिव कुमार शर्मा, डॉ गंती एस मूर्ति नेशनल कॉर्डिनेटर शामिल हुए।

तारामंडल परिसर में तैयार किए गए इस अत्याधुनिक साइंस सेंटर के निर्माण पर 15.20 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं, जिसमें केंद्र सरकार ने 6.50 करोड़ और राज्य सरकार ने 8.56 करोड़ रुपए का योगदान दिया है।

यहां विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।

तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, खगोलविद, शिक्षाविद, नीति-निर्माता और अंतरिक्ष विशेषज्ञ भाग लेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान के बीच समन्वय स्थापित करना है।

Related posts

श्री महाकाल महालोक के द्वितीय फेज के अन्तर्गत निर्मित कार्यों का लोकार्पण किया

सोशल मिडिया पर चल रही खबरे पूरी तरह झूठी ब्लेकमेल करने की नियत से मेरी छबि ख़राब की जा रही ,चिमनगंज थाने से मुचलके पर हूँ ,छबी ख़राब करने वालो पर करूँगा 10 करोड़ की मानहानि -अश्विन कासलीवाल

Jansamvad Express Digital

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 500 पार : सुप्रीम कोर्ट ने मास्क अनिवार्य किया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

Please enter an Access Token