Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअपराधउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन के टॉवर चौक पर दिनदहाड़े बुजुर्ग को मारी गोली, भागते समय आरोपी गिरफ्तार व घायल

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक टॉवर चौक पर शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग को सरेराह गोली मार दी गई। वारदात के तुरंत बाद मुस्तैद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पेट में लगी गोली, हालत गंभीर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अब्दालपुरा निवासी आशुतोष सोनी (50) शुक्रवार दोपहर टॉवर चौक क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान प्रभुलाल  नामक व्यक्ति ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली सीधे आशुतोष सोनी के पेट में लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। व्यस्त इलाका होने के कारण घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल आशुतोष को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

भागने के प्रयास में आरोपी भी जख्मी

वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी प्रभुलाल मालवीय को पुलिस ने पीछा कर कुछ ही देर में दबोच लिया। पुलिस गिरफ्त से भागने के प्रयास में आरोपी प्रभुलाल भी चोटिल हो गया। पुलिस ने उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी निगरानी की जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि वारदात के पीछे की मुख्य वजह का पता लगाया जा सके।

Related posts

बड़नगर में गणपति का अनोखा शृंगार, 21 लाख 21 हजार रुपए के नोटों से सजाए बप्पा

Jansamvad Express Digital

ED ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को किया समन जारी : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ

भारतीय सैन्य अधिकारी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दिया हैरान करने वाला बयान, सरकार ने किया खंडन

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page