Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking NewsUncategorizedइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर में हाथी का तांडव! गुड़ खिलाने पहुंचे ऑटो चालक को सूंड से पटककर पैर से कुचला, CCTV Video आया सामने

Highlights

  • इंदौर में हाथी के हमले से ऑटो चालक की मौत।
  • गुड़ खिलाते समय हाथी हुआ बेकाबू।
  • सूंड से पटकने के बाद पैर से कुचला।
  • CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
  • महावत हिरासत में, पुलिस जांच जारी।
  • हाथी उज्जैन से जैन समाज के कार्यक्रम में लाया गया था।
  • इंदौर में हाथी का हमला: गुड़ खिलाते समय ऑटो चालक को सूंड से पटककर पैर से कुचला, इलाज के दौरान मौत; CCTV Video आया सामने
  • उज्जैन से जैन समाज के कार्यक्रम में लाया गया था हाथी, महावत हिरासत में; पुलिस जांच में जुटी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में हाथी के हमले से एक ऑटो चालक की मौत हो गई। रविवार को घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया, जिसमें हाथी व्यक्ति को सूंड से उठाकर जमीन पर पटकने और फिर पैर से कुचलते हुए दिखाई दे रहा है। गंभीर रूप से घायल चालक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने महावत को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार शाम करीब 4:18 बजे राजनगर पुलिस चौकी के पास हुई। मृतक की पहचान 49 वर्षीय विजय उर्फ लक्ष्मण राव होलकर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विजय वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने हाथी को रोककर उसे गुड़ खिलाना शुरू किया। इसी दौरान हाथी अचानक बेकाबू हो गया और विजय को सूंड से उठाकर जोर से जमीन पर पटक दिया। इसके बाद हाथी ने उन्हें पैर से कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

चंदन नगर थाना पुलिस के अनुसार हाथी को उज्जैन से जैन समाज के एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर लाया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद महावत हाथी को लेकर इलाके में घूम रहा था और भिक्षावृत्ति कर रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह हाथी को वहां से हटाया और घायल विजय को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें वर्मा यूनियन अस्पताल रेफर किया गया, जहां शाम करीब 7:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और परिवार को छोड़ गए हैं।

थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हाथी के संबंध में इंदौर चिड़ियाघर के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। प्रारंभिक जांच में मृतक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

पुलिस के अनुसार इंदौर में हाथियों के हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी सीतलामाता बाजार और पाटनीपुरा क्षेत्र में हाथियों के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।


 

 

Related posts

एमपी में खुलेंगे सरकारी रोजगार के दरवाजे : महिलाओ को मिलेगा अवसर , सीएम यादव विजन रोजगार

उज्जैन में दो जगह 101 फीट के रावण का दहन:पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर की झलक, ब्रह्मोस मिसाइल से होगा रावण का दहन

Jansamvad Express Digital

राजस्थान के बिकानेर में जनता को संबोधित कर रहे पीएम मोदी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment