Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsजयपुरराजस्थानराज्य

*ग्राम बगड़ राजपूत से पैदल कांवड़ियों का दल हुआ रवाना, डीजे और फूलों से किया गया स्वागत

अलवर/बगड़ राजपूत।*

सावन माह के पावन अवसर पर ग्राम बगड़ राजपूत से आज विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद पैदल कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों को गांव से बाबा संतोषी नाथ की बगीची से डीजे की धुन और फूल-मालाओं के साथ ग्रामीणों ने सम्मानपूर्वक विदा किया।

 

गौरतलब है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव से 10 कांवड़िया पैदल यात्रा पर निकले हैं। ये सभी कांवड़िया हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस लौटेंगे और शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे।

 

*भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहिताश कुमार जाटव ने बताया* कि “हर साल गांव के युवा कांवड़ लेकर पैदल हरिद्वार जाते हैं। इस बार भी 10 लोगों का दल पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ रवाना हुआ है। गांव के लोग हर साल बड़े उत्साह से इनका स्वागत करते हैं।”

 

रवाना होने से पहले कांवड़ियों ने बाबा संतोषी नाथ की बगीची में विशेष पूजा की और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरे माहौल में “बोल बम, भोले के भक्त” के जयकारे गूंजते रहे।

 

इस अवसर पर *राजू, शंकर, रामवीर, राजेश, चरण सिंह, गोपालीराम, सुरेंद्र योगी* सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने कांवड़ियों के सुरक्षित यात्रा की कामना की और उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

ग्राम में कांवड़ियों की विदाई को लेकर दिनभर उत्साह का माहौल रहा।

 

 

Related posts

इंदौर की सडको पर दौड़ेंगी डबल डेकर बस : मुंबई से इंदौर पहुंची पहली बस

भाजपा ने उज्जैन की सात में से तीन सीट पर चेहरे स्पस्ट किए , कांग्रेस में अभी भी सूचि को लेकर मंथन जारी

Jansamvad Express Digital

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कल से 2 मार्च तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment