Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बाबा महाकाल दर्शन करने आई फिल्म एक्ट्रेस कावेरी प्रियम:भस्म आरती करने से जो एनर्जी मिलती हैं वह काफी अद्भुत

उज्जैन || श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान टीवी और फिल्म एक्ट्रेस कावेरी प्रियम बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचीं। सुबह करीब 4 बजे वे आरती में शामिल हुईं और नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती का दिव्य नजारा देखा।आरती के बाद कावेरी ने देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

दर्शन के बाद कावेरी प्रियम ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार से मिलने वाली शक्ति को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। “मैं पिछले तीन साल से लगातार यहां आ रही हूं। भस्म आरती के समय जो ऊर्जा महसूस होती है, वह अद्भुत है।”

कावेरी प्रियम ने टीवी शो नागिन 2 में बीके किरदार से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ये रिश्ते हैं प्यार के में कुहू माहेश्वरी राजवंश और जिद्दी दिल माने ना में डॉ. मोनामी महाजन का किरदार निभाकर पहचान बनाई। फिल्मों में उन्होंने तिश्नगी से डेब्यू किया था।

 

Related posts

फेसबुक पोस्ट मामले में कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर प्रकरण दर्ज

CBI ने BSNL के GM को रिश्वत लेते पकड़ा

Jansamvad Express Digital

नीति आयोग का पुनर्गठन: शिवराज सिंह का फिर बढ़ा कद , समिति में बने पदेन सदस्य

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment