Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराष्ट्रीयवाराणसी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाराणसी में ‘मध्यप्रदेश टूरिज्म इन्फ्लुएंसर मीट’ का शुभारंभ किया

भोपाल || मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल शुक्रवार को वाराणसी में ‘मध्यप्रदेश टूरिज्म इन्फ्लुएंसर मीट’ का शुभारंभ करते हुए सोशल मीडिया को युवाओं की सबसे बड़ी ताकत बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी और उज्जैन के महाकाल लोक ने धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयां दी हैं। इन्फ्लुएंसर्स से संवाद के दौरान डॉ. यादव ने उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश को विकास के पथ पर ‘दो भाइयों की जोड़ी’ बताया। उन्होंने आगामी ‘सिंहस्थ 2028’ का जिक्र करते हुए कहा कि उज्जैन में होने वाला यह महाकुंभ व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में नए वैश्विक कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Related posts

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 10 वी और 12 वी कक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम

भारत में दो खतरनाक वायरस की दस्तक : महाराष्ट्र गुजरात और राजस्थान में मिले कई मामले

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा /सरहद पर तनाव: सीमावर्ती गांव खाली ,स्कूल बंद

Leave a Comment