Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

डोनाल्ड ट्रम्प की आज अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, रेस्क्यू ऑपरेशन की देंगे जानकारी

नई दिल्ली || ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज रात भारतीय समयानुसार साढ़े दस बजे ओवल ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे सैन्य अधिकारियों के साथ मीडिया के सवालों का जवाब देंगे और ईरान में लापता अमेरिकी एयरमैन के रेस्क्यू ऑपरेशन पर जानकारी साझा करेंगे। इससे पहले, ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलने पर बड़े हमले की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने यह मार्ग नहीं खोला तो उसे नरक जैसा बना दिया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- मंगलवार रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम)। ट्रम्प के इस पोस्ट को ईरान पर अमेरिकी हमले की डेडलाइन के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय समयानुसार ये डेडलाइन बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे की है।

इस बीच, ईरान ने अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है कि अगर उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया गया तो वह उसी तरह जवाब देगा। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि ईरानी सेना किसी भी हमले की स्थिति के लिए तैयार है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के हमले युद्ध अपराध की श्रेणी में आते हैं। बगाई ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में उन सभी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा जो अमेरिका के हैं या किसी भी तरह अमेरिका की मदद करते हैं।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब अमेरिका और इजराइल के लिए पहले जैसा नहीं रहेगा। IRGC ने अपने बयान में कहा कि खाड़ी क्षेत्र में नया ऑर्डर लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। ईरानी संसद में एक प्रस्ताव भी तैयार किया गया है, जिसमें स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने, अमेरिका और इजराइल के जहाजों पर बैन और बैन लगाने वाले देशों पर अतिरिक्त नियम लागू करने की बात कही गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रस्ताव में यह भी शामिल है कि जहाजों को ट्रांजिट फीस ईरान की राष्ट्रीय मुद्रा में चुकानी होगी। इस योजना में समुद्री सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और ओमान के साथ कानूनी सहयोग जैसे प्रावधान भी शामिल हैं।

ईरान ने दावा किया है कि इस्फहान में अमेरिकी पायलट को बचाने के मिशन के दौरान उसके कई विमान नष्ट कर दिए गए। IRGC के अनुसार दो C-130 विमान और दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर तबाह हुए और अमेरिकी ऑपरेशन पूरी तरह विफल रहा। वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि F-15 के दूसरे पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Related posts

Rahul Gandhi की प्रयागराज यात्रा से पहले ‘पोस्टर वार’ से गरमाई सियासत, SRN अस्पताल का नाम बदलने की उठी मांग

फिल्म अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा को लगी गोली : लायसेंसी बन्दुक से सुबह हुए घायल , गंभीर हालात में ICU में भर्ती

Jansamvad Express Digital

पीछा कर रहे असमाजिक तत्वों से बचने के लिए ट्रेन में चढ़ी लड़कियां, 140 किमी का सफर तय किया

Leave a Comment