उज्जैन। कार्तिक पूर्णिमा पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह होने वाली भस्म आरती के दर्शन करने के लिए रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के प्रमुख आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा पहुंचे। जहां उन्होंने लगभग 2 घंटे तक भस्म आरती को देखा और उसके बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल का जलाभिषेक भी किया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित ने बताया कि बाबा महाकाल की भस्म आरती में आजरिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के प्रमुख आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने पहुंचे थे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप का दर्शन करने के साथी चांदी द्वार से भगवान का पूजन अर्चन और अभिषेक भी किया।
कौन है RAW चीफ रवि सिन्हा
- रवि सिन्हा, 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफ़सर हैं.
- वे बिहार के भोजपुर ज़िले के रहने वाले हैं.
- रवि सिन्हा ने दिल्ली के सेंट स्टीफ़न्स कॉलेज से पढ़ाई की है.
- वे दो दशक से रॉ से जुड़े हुए हैं और फ़िलहाल रॉ में ‘सेकंड इन कमांड’ थे.
- उन्हें दो साल के कार्यकाल के लिए रॉ प्रमुख नियुक्त किया गया है.
- रवि सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर, और पड़ोसी देशों में काम किया है.
- वे पड़ोसी देशों के मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं
केंद्र सरकार ने IPS अधिकारी रवि सिन्हा (RAVI SINHA) को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले सिन्हा 1998 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आइपीएस अधिकारी हैं।


