Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत-मलेशिया की सेना का संयुक्त अभ्यास हरिमौ शक्ति खत्म

नई दिल्ली: राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 5 दिसंबर से चल रहा भारत और रॉयल मलेशियाई सेना का संयुक्त अभ्यास ‘हरिमौ शक्ति 2025’ संपन्न हो गया। दो हफ्ते तक चले दोनों सेनाओं के संयुक्त अभ्यास के 5वें संस्करण में भारत की ओर से डोगरा रेजिमेंट के 120 जवान और मलेशिया की ओर से रॉयल मलेशियाई सेना की 25वीं बटालियन के 70 सैनिकों ने हिस्सा लिया।

दोनों सेनाओं के इस सघन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियानों समेत संयुक्त राष्ट्र चार्टर VII के तहत उप-पारंपरिक अभियानों का अभ्यास करना था। इसी के साथ 18 दिसंबर तक चले अभ्यास में दोनों तरफ के सैनिकों ने छापामार कार्रवाई, तलाशी अभियान, हेलीकॉप्टर से होने वाले ऑपरेशन, ड्रोन के इस्तेमाल आदि का भी अभ्यास किया। इसके अलावा मानव रहित विमान प्रणाली से हेलीपैड को सुरक्षित करना और घायलों को निकालने का भी अभ्यास किया गया।

संयुक्त अभ्यास में फिटनेस के लिए योग, खेल आदि का भी प्रशिक्षण शामिल था। संयुक्त अभ्यास हरिमौ शक्ति 2025 में दोनों सेनाओं ने अंतर संचालन, सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान का भी अभ्यास किया। इससे दोनों सेनाओं में रक्षा सहयोग, आपसी समझ बढ़ी, साथ ही भारत-मलेशिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हुए।

 

 

Related posts

पूर्व सरपंच और उसकी पत्नी की गोली मार कर हत्या , पुलिस मोके पर जाँच में जुटी

Jansamvad Express Digital

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस लाइन में सूबेदार I.P.S ने चलवाई निगम की JCB

Jansamvad Express Digital

दो सिर एक धड़ के साथ इंदौर में जन्मी बच्ची : डॉ बोले लाखो में एक केस ऐसा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment