Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराष्ट्रीय

क्रिकेटर धवल कुलकर्णी ने किये महाकाल दर्शन : परिवार सहित भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन। कार्तिक पूर्णिमा पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह होने वाली भस्म आरती के दर्शन करने के लिए क्रिकेटर धवल कुलकर्णी अपने परिवार सहित पहुंचे। जहां उन्होंने लगभग 2 घंटे तक भस्म आरती को देखा और उसके बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल का जलाभिषेक भी किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि बाबा महाकाल की भस्म आरती में आज क्रिकेटर धवल कुलकर्णी अपनी पत्नी श्रद्धा और बेटी के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने पहुंचे थे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप का दर्शन करने के साथी चांदी द्वार से भगवान का पूजन अर्चन और अभिषेक भी किया। बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के बाद क्रिकेटर धवल कुलकर्णी ने मीडिया को बताया कि वर्ष 2015 से में बाबा महाकाल के दरबार में आ रहा हूं। जहां पर मुझे आत्मिक शांति मिलती है यहां आने का मेरा अच्छा अनुभव है बाबा महाकाल की भस्म आरती देखकर मुझे बहुत अच्छा लगता है।

जानिए कौन है धवल कुलकर्णी

धवल सुनील कुलकर्णी एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। जिनका जन्म 10 दिसम्बर 1988 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था। कुलकर्णी मुख्य रूप से गेंदबाजी के लिए जाने जाते है जो कि दाईनें हाथ से फेंकते हैं। ये प्रथम श्रेणी क्रिकेट मुम्बई के लिए खेलते है तथा इंडियन प्रीमियर लीग में 2016 आईपीएल में गुजरात लॉयन्स की तरफ से खेले थे इनके अलावा ये पूर्व में मुम्बई इंडियन्स की तरफ से भी खेलते थे। धवल कुलकर्णी ने अपने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत सितम्बर 2014 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ की थी। जबकि ट्वेन्टी-ट्वेन्टी कैरियर की शुरुआत भारत–ज़िम्बाब्वे श्रृंखला में 20 जून 2016 को ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के ख़िलाफ़ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में थी।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मैनचेस्टर यूनाइटेड के निदेशक से चर्चा

Jansamvad Express Digital

मरीज के साथ मारपीट करने वाले जूनियर डाक्टर नेजहर खाया , सुसाईट नोट में लिखा में शर्मिंदा हूँ

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर राजस्थान में केस:धर्मसभा में कहा था- कुम्भलगढ़ में हरे झंडे हटाकर भगवा लहराओ; SP बोले- बयान भड़काऊ

Leave a Comment