Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

अभिनेत्री माहिरा शर्मा ने किए महाकाल के दर्शन:भस्म आरती में शामिल हुईं

उज्जैन |  मॉडल और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा ने शुक्रवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। वे तड़के 4 बजे भस्म आरती में शामिल हुईं। नंदी हॉल में बैठकर महाकाल का आशीर्वाद लिया। माहिरा करीब दो घंटे यहां रहीं।

आरती के बाद उन्होंने कहा, ‘बाबा महाकाल के दरबार में आकर मुझे काफी अच्छा लगा। यहां आज मुझे अपने महादेव के दर्शन हुए हैं।’

माहिरा रिएलिटी शो बिग बॉस – 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। अपने करियर की शुरुआत ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक छोटी सी भूमिका निभाकर की। सब टीवी के शो ‘यारो का टशन’ में एक्टिंग की। एमटीवी डेट टू रिमेंबर की जज रहीं। नागिन-3, कुंडली भाग्य में अभिनय किया। कई म्यूजिक एलबम में भी एक्टिंग की।

Related posts

भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता देश के विकसित भारत दृष्टिकोण को और मज़बूत करेगा: विदेश सचिव विक्रम मिसरी

मणिपुर को लेकर फिर संघ प्रमुख का बयान आया सामने : बोले मणिपुर में परिस्थिति ठीक नहीं

Jansamvad Express Digital

बिहार में बदलेगा मुख्यमंत्री चेहरा : नितीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

Leave a Comment