Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

अभिषेक बनर्जी सहित TMC नेता ओ को घसीटकर ले गई पुलिस

दिल्ली पुलिस ने कृषि भवन पर धरने पर बैठे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी समेत टीएमसी नेताओं को हिरासत में ले लिया है। ये सभी नेता केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री निरंजन ज्योति से मुलाकात न होने पर कृषि भवन में ही धरने पर बैठे थे। पुलिस ने इन सभी को वहां से जबरन हटाया। महिला पुलिस ने महुआ मोइत्रा को गोद में उठाकर हिरासत में लिया। साथ ही सभी नेताओं के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए।

अभिषेक बनर्जी मंगलवार दूसरे दिन भी धरने पर थे। पुलिस उन्हें घसीटकर ले गई। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल को फंड नहीं दे रही है। TMC नेता धरने के दौरान मनरेगा मजदूरों और भवन निर्माण योजनाओं के लिए फंड देने की मांग कर रहे थे।

TMC नेता ओ को घंटो इन्तजार करना पढ़ा 
हंगामे के बीच TMC सांसद शांतनु सेन ने कहा- हमें मुलाकात के लिए बुलाया गया था। डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक हमें इंतजार करवाया गया, फिर कहा गया कि वे (मंत्री) हमसे मुलाकात नहीं करेंगीं। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मुलाकात नहीं करेंगी तो ठीक है, हम भी कृषि भवन से कहीं नहीं जाएंगे।

Related posts

अखिल भारतीय कालिदास समारोह को लेकर चुनाव आयोग से अनुमति का इन्तजार

कांग्रेस राष्ट्रिय महामंत्री प्रियंका गाँधी आएंगी उज्जैन ,कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में करेंगी आमसभा

बदनावर में भारतीय पत्रकार संघ, स्वतंत्र प्रेस क्लब एवं संस्था सृजन द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment