Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन पहुंची FEMINA MISS INDIA 2024 निकिता पोरवाल : शाम 5 बजे टावर चोक से करेंगी रोड शो

उज्जैन ||  फेमिना मिस इंडिया-2024 का ख़िताब जीतने के बाद पहली बार  निकिता पोरवाल अपने गृह नगर उज्जैन पहुंची , मुंबई से इंदौर एयर पोर्ट पहुँचने पर निकिता का प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया , जिसके बाद निकिता अपने परिवार के साथ उज्जैन स्थित अपने अरविन्द नगर निवास पर  करीब 12 बजे  पहुंची। अरविंद नगर स्थित निवास पहुँचने पर  परिवार ने उनका आरती और फूलों की वर्षा और आतिशबाजी कर स्वागत किया। इस दौरान छोटी बच्चियों ने स्वागत डांस भी किया। निकिता की एक झलक पाने के लिए घर के बाहर सुबह से ही उनके चाहने वालों की भारी भीड़ इक्काट्‌ठा है।

निकिता दोपहर करीब 2 बजे भगवान चिंतामण गणेश और बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। इसके बाद शाम करीब 5 बजे टॉवर चौक से इस्कॉन मंदिर तक रोड़ शो भी करेंगी। इससे पहले मिस इंडिया निकिता पोरवाल रविवार सुबह 9 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंची थी। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उज्जैन रवाना हुई।

Related posts

जमीन की धोखाधड़ी से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा : घंटो प्रयास के बाद प्रशासन ने मना कर उतारा

jansamvadexpress

डायल 100 के चालक ने मंत्री को ठगने का किया था प्रयास: पुलिस ने किया गिरफ्तार

jansamvadexpress

बदनावर पुलिस द्वारा मादक पदार्थ के तीन कारोबारियों को ग्राम ढोलाना से पकड़ा

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token