Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैन संभागनीमचमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

जमीन की धोखाधड़ी से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा : घंटो प्रयास के बाद प्रशासन ने मना कर उतारा

नीमच ||  नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र के सुवाखेड़ा गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक सुबह करीब 5 बजे टावर पर चढ़ा और कई घंटों तक वहीं बैठा रहा। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई, वहीं प्रशासन और पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। करीब साढ़े छह घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।

जानकारी के अनुसार सुवाखेड़ा निवासी कमलेश डांगी का यह कदम वर्ष 2017 में हुए एक जमीन सौदे से जुड़ा बताया जा रहा है। कमलेश डांगी ने अपनी लगभग 11 से 12 बीघा कृषि भूमि नीमच निवासी एक व्यक्ति को बेचने का सौदा किया था। आरोप है कि जमीन की रजिस्ट्री तो करवा ली गई, लेकिन तय राशि का पूरा भुगतान नहीं किया गया। इसी मामले को लेकर वह लंबे समय से परेशान चल रहा था और कई बार प्रशासनिक स्तर पर गुहार भी लगा चुका था।

तनाव में आकर उठाया कदम

बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के मानसिक तनाव में आकर कमलेश डांगी सुवाखेड़ा गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर बैठ गया। जैसे ही घटना की जानकारी फैली, गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए जावद एसडीएम प्रीति संघवी, एसडीओपी रोहित राठौड़, जावद थाना प्रभारी सहित पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।

प्रशासन की टीम ने युवक से मोबाइल फोन के माध्यम से लगातार संवाद बनाए रखा और उसे शांत करने का प्रयास किया। करीब 11:30 बजे प्रशासन की समझाइश और भरोसे के बाद युवक टावर से नीचे उतरा, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

पीड़ित की जुबानी पूरी कहानी 

“मुझसे रजिस्ट्री करवा ली गई, साइन करवा लिए गए लेकिन पैसे नहीं दिए गए। कहा गया था कि पैसे खाते में डाल देंगे, लेकिन कुछ भी नहीं आया। करीब 64 लाख रुपये बनते हैं, मुझे सिर्फ डेढ़ लाख रुपये मिले। आठ साल से परेशान हूं। या तो मुझे मेरा पूरा पैसा दिलाया जाए या मेरी जमीन मुझे वापस की जाए। मैं सुबह 5 बजे से टावर पर था, न पानी पिया, न कुछ खाया।”

Related posts

नागदा के बने खंडरो में हो रही नशा खोरी .महिला संगठन ने पुलिस को ज्ञापन दिया तो दबिश देने पहुची नागदा बिद्लाग्राम पुलिस

Jansamvad Express Digital

खाटू श्याम जन्मोत्सव पर 23 नवंबर को होगी भजन संध्या, करेंगे महाआरती

Jansamvad Express Digital

दिल्ली की 70 सीटों पर वोटिंग शुरू : 699 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में आज होगी कैद

Leave a Comment