Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअपराधराष्ट्रीय

सिडनी आतंकी हमले में हैदराबाद के रहने वाले साजिद का नाम आया सामने : भारत में नहीं कोई अपराधिक रिकार्ड

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए आतंकी हमले को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने शूटिंग के आरोपियों में से एक साजिद अकरम की पहचान की है, जो मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला बताया गया है। इस संबंध में तेलंगाना DGP कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान जारी किया।

तेलंगाना DGP कार्यालय ने बताया कि बी कॉम ग्रेजुएट साजिद अकरम साल 1998 में छात्र वीज़ा पर ऑस्ट्रेलिया गया था । वहां उसने एक यूरोपियन महिला से शादी की और उसके दो बच्चे हैं, जो ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं। साजिद भारतीय पासपोर्ट का ही इस्तेमाल कर रहा था और ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद छह बार भारत आया था। हैदराबाद में उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया है।

डीजीपी कार्यालय ने बताया कि यह आतंकी हमला रविवार को सिडनी के बॉन्डी बीच इलाके में हुआ, जब यहूदी समुदाय हनुक्का पर्व मना रहा था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में साजिद मारा गया, जबकि उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। इस हमले में 15 लोगों की जान चली गई। इस घटना ने ऑस्ट्रेलिया समेत पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।

Related posts

कांग्रेस ने नवरात्री के पहले दिन जारी की 144 नामो की सूचि उज्जैन उत्तर और महिदपुर से पूर्व बागियों को दी टिकिट -जनसंवाद एक्सप्रेस की खबर पर मोहर

Jansamvad Express Digital

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Jansamvad Express Digital

देश के 7 राज्य एक केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की 58 सीट के लिए आज मतदान , कई वीआइपी मतदान करने पहुचे

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment