Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमनोरंजनराष्ट्रीय

उज्जैन में फिल्मांकित की गई फिल्म OMG 2 के रिलीज पर संकट , महाकाल मंदिर के पुजारी ने भी ली आपत्ति

उज्जैन |

सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की आने वाली फिल्म ओएमजी 2 पर रोक लगा दी है। भगवान और भक्त का खास रिश्ता पर्दे पर लाने वाली अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। सावन के पावन महीने में मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जो सभी को बहुत पसंद आया था। लेकिन अब ‘ओएमजी 2’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मीडिया खबरों के अनुसार अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी है।  उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में करीब 15 दिन   फिल्म ओ माय गॉड- 2 का टीजर रिलीज किया गया, इसको लेकर कई विवाद सामने आ रहे  है। तमाम अटकले और विवाद की खबरो के बीच महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारियों ने भी फिल्म को लेकर आपत्ति ली और फिल्म निर्माता निर्देशक को चेतावनी देते हुए फिल्म रिलीज से पहले सभी आपत्तिजनक कॉन्टेंट हटाने के लिए कहा है।

फिल्म ओह माय गॉड 2 को सेंसर बोर्ड ने रिलीज करने का सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया। वहीं फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया है। इससे पहले आदिपुरुष आई और डॉयलॉग्स के चलते विवादों में रहने के बाद फ्लॉप हो गई। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म OMG-2 को लेकर कई संस्था विरोध दर्ज करा रही है, जिसमे हिन्दू देवी देवताओं का मजाक बनाने की बात कही गई है।

इस बात को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारी भी नाराज नजर आ रहे है। मंदिर के मुख्य पुजारी महेश शर्मा ने विरोध दर्ज कराते हुए फिल्म डायरेक्टर और निर्माता को चेतावनी देते हुए महाकाल मंदिर का फिल्म की कहानी में विवादित शॉट या भगवान शिव को लेकर डायलॉग को फिल्म की रिलीज से पहले हटाने का कहा है। महेश पुजारी ने कहा फिल्म रिलीज होने के बाद सनातन धर्म से जुड़े विवाद सामने आये तो महाकाल सेना इसका जमकर विरोध करेगी। इससे अच्छा होगा की पहले से सभी आपत्ति जनक सभी  डायलॉग और शॉट हटा लिए जाए या फिर रिलीज से पहले साधू संतो को फिल्म दिखाकर फिल्म रिलीज की जाए।

 

Related posts

प्रदेश में जमीनों के दाम में दूसरी बार इजाफा:गाइड लाइन में परिवर्तन को लेकर सरकार से चर्चा करेंगे अधिकारी

आज मध्यप्रदेश में प्रचार करने आएँगे राहुल गाँधी , मंडला प्रत्याशी ओमकार मरकाम के लिए करेंगे प्रचार

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर गोल्डन टेंपल के गेट पर फायरिंग

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment