Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन में युवाओं की रंगोत्सव मस्ती: संतों ने भी खेली होली

उज्जैन || चंद्र ग्रहण के चलते होलिका दहन के एक दिन बाद बुधवार को धुलेंडी का पर्व शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंगो के इस त्यौहार में बच्चे, महिला, पुरूषों के साथ युवाओं में उत्साह देखने को मिला। धार्मिक नगरी उज्जैन में इसका उत्साह तब और दोगुना हो गया जब संतों ने भी जमकर गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी।

शहर में सुबह से ही बच्चे एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए दिखाई दिए थे। कई युवाओं की टोली ढोल के साथ एक दूसरे के घर पहुंची और रंग गुलाल के साथ होली का पर्व मनाया। शिप्रा नदी किनारे बड़ा उदासीन अखाड़े में साधु-संतो की होली में गुजिया चाय के साथ भांग का भी इंतजाम किया गया था।यहां मौजूद स्थानीय संतो के साथ प्रयागराज, हरिद्वार से आए पंच परमेश्वर ने भी होली का पर्व एक दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया। शहर में भी होली का पर्व का खासा माहौल देखने को मिला। हालांकि कुछ लोगो ने मंगलवार को भी होली का पर्व मनाया था। जिसके चलते इस बार धुलेंडी दो मनाई गई।

 

Related posts

जब वाहन मालिक नहीं पहुंचा तो थाने में जमा करा दिया

Jansamvad Express Digital

हरदा हादसे में घायल लोगो से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्य प्रदेश में आज बंद रहेंगे 23 हजार स्कूल, जानिए अचानक क्यों लिया प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन ने ये फैसला

Leave a Comment