Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

उज्जैन से राजकोट जा रही यात्री बस पलटी 25 से अधिक यात्री घायल

उज्जैन से राजकोट जा रही SN ट्रेवल्स की बस उज्जैन के  भूखी माता मंदिर क्षेत्र में पलटी खा गई। बस में सवार करीब 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

राजकोट गुजरात के लिए उज्जैन के देवास गेट बस स्टेण्ड से यात्रियों को लेकर निकली SN  ट्रेवल्स की यात्री बस रात 9 बजे के करीब देवास के गेट से राजकोट के लिए रवाना हुई थी बस  शहर से भी बाहर नहीं हो पाई थी की अचानक भूखी माता मंदिर के पास अंधे मोड़ पर बनी पुलिया से टकराने के बाद दो बार पलटी खा गई।

बस की स्पीड इतनी तेज थी कि बस पलटी खाते ही उसका इंजन और पहिया निकल गया। जिससे बस में बैठे 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस की दुर्घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहाँ पर डाक्टरों की टीम ने घायलों को उपचार दिया। घायलों में कई महिला पुरुष यात्रियों की हड्डी फेक्चर हुई है घायलों में बच्चे भी शामिल है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस सवार योगेश भाई ने बताया कि हम राजकोट जा रहे थे बस तेज गति में थी हमारी नींद लगी ही थी की अचानक बस पलट गई पत्नी और बेटी दोनों घायल हो गए।

Related posts

आज होगा विक्रमोत्सव 2025 का आगाज : सीएम मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह करेंगे 125 कार्यक्रमों का शुभारम्भ

jansamvadexpress

हिमाचल में बारिश की चपेट में आए  5 पुल , बादल फटने से  बहे: राज्य में अब तक 75 की मौत;  मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम

jansamvadexpress

महाकाल मंदिर के नजदीक महाराजवाडा की दीवार गिरने के मामले में अब तक पांच लोगो पर विभागीय कार्रवाही

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token