Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

एक नजर में उज्जैन शहर की चार प्रमुख खबर

01 पंजाबी सिंगर मिलिंद ने किये दर्शन 

पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा शुक्रवार अल सुबह महाकाल मंदिर में चार बजे हुई भस्म आरती में शामिल होने के लिए पहुंचे। भस्म आरती में गाबा अपनी पत्नी सामवेद के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आरती के दर्शन किए।

02 हॉस्टल की छात्राए कुलपति से मिली 

 उज्जैन स्थित विक्रम विश्वविद्यालय के रमाबाई गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने कुलपति कार्यालय पहुंचकरकुलपति प्रो. अखिलेश  पांडे को हॉस्टल से जुडी समस्याओ से अवगत कराया  हैं। छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल के मैस में खाना बनाने के लिए बर्तन भी उपलब्ध नहीं है। वहीं, एक हॉल में 50 छात्राएं रह रही हैं। यहां न तो पंख चालू है और ना वाटर कूलर लगा है। कुलगुरु ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को बुलाकर हॉस्टल में जरूरी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

03 संभागायुक्त ने ठेकेदार की दिया अल्टीमेटम 

उज्जैन की राजस्व कॉलोनी के शासकीय आवासों के निर्माण के लिए ठेकेदार को काम की गति बढ़ाना होगी। उसे 6 महीने में निर्माण पूरा करना होगा अन्यथा वह कार्रवाई के दायरे में आएगा।संभागायुक्त संजय गुप्ता ने इस संबंध में हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी व निर्देश दे दिए हैं। संभागायुक्त गुप्ता गुरुवार को मौके पर पहुंचे थे। यहां काम की गति देख उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने यह तक कहा कि ठेकेदार 72 आवास तो अगले तीन माह में पूर्ण कर सौंपे। साथ ही उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर जो भी जोर देने को कहा।

04 अंकपात स्थित गयाकोटा का फिर शुरू होगा काम 

संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ने  गयाकोटा तीर्थ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये मन्दिर परिसर स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण व साफ-सफाई, तर्पण के लिये उपयोग किये जाने वाले मन्दिर परिसर स्थित कुण्ड की साफ-सफाई एवं उसमें साफ पानी भरने एवं उसका जीर्णोद्धार करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये पार्किंग व्यवस्था एवं सम्पूर्ण मन्दिर परिसर में स्वच्छता का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने को निर्देशित किया। मन्दिर की सुरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने मन्दिर की बाउंड्री वाल शीघ्र पूर्ण करने को कहा। इन सभी कार्यों की निविदा आमंत्रित कर सभी कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि गयाकोटा तीर्थ महाभारतकालीन मन्दिर है। यहां पर तर्पण का विशेष महत्व है।

Related posts

राज्यों के चुनाव से ज्यादा विपक्ष का फोकस 2024 पर ,कांग्रेस प्रवक्ता बोले- I.N.D.I.A में शामिल होंगी 4 और पार्टियां:कहा- ये दल NDA की पिछली बैठक में गए थे, अब हमारे संपर्क में हैं

jansamvadexpress

आजादी के बाद पहली बार मिला उज्जैन को विजन वाला जनप्रतिनिधि: प्रदेश को लगे विकास के पंख, ये है प्रदेश के विकास पुरुष

jansamvadexpress

उत्तर प्रदेश और बिहार में ठण्ड से मरने वालो की बढ़ रही संख्या : देश के 14 राज्यों में ठण्ड का कहर

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token