Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ऑस्ट्रियाई चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर की भारत यात्रा पर भारत-ऑस्ट्रिया व्यापार मंच का आयोजन

नई दिल्ली || ऑस्ट्रिया के चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर की भारत की पहली यात्रा के दौरान नई दिल्ली में भारत-ऑस्ट्रिया व्यापार मंच का आयोजन किया गया। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में हुए इस मंच ने दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने का अवसर दिया। ऑस्ट्रिया के संघीय अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और पर्यटन मंत्री वोल्फगैंग हैटमैनडॉर्फर ने भी मंच में भाग लिया।

इस अवसर पर श्री गोयल ने द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने, श्रम-प्रधान क्षेत्रों का लाभ लेने और लगातार सहयोग के लिए व्यापार मंच को संस्थागत बनाने पर बल दिया। उन्होंने सुधारों और उन्नत तकनीक को विकास का प्रमुख आधार बताया। चांसलर स्टॉकर ने इस यात्रा को एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि दोनों देशों का व्यापार लगभग 3 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि करीब 160 ऑस्ट्रियाई कंपनियां भारत में काम कर रही हैं।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि इस मंच का एक बड़ा परिणाम द्विपक्षीय त्वरित व्यापार तंत्र- एफ टी एम का शुरू होना रहा। इसका उद्देश्य निवेश को आसान बनाना, समस्याओं का समाधान करना और व्यापार को सरल बनाना है।

 

Related posts

श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई की बैठक हुई संपन्न : लगातार तीन बार अनुपस्थित होने पर सदस्य को किया जाएगा बाहर

पंजाब के लुधियाना में गैस लीक, बच्चों समेत 9 लोगों की मौत इलाका सील

Ujjain News : गुदरी से हरसिद्धि पाल तक 15 मीटर चौड़ी होगी सड़क, 136 मकान आएंगे जद में, 14 करोड़ होंगे खर्च

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment