Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

कल्लाकुरिची में जहरीली शराब से 29 की मौत , 60 से ज्यादा का इलाज जारी

कल्लाकुरिची |  तमिलनाडु राज्य  के कल्लाकुरिची शहर  में जहरीली शराब पिने से लोगो की मौत होने का मामला सामने आया है , जहरीली शराब  पीकर मरने वालों की संख्या  अबतक  29 हो गई है, जबकि 60 से ज्यादा लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने पैकेट में मिलने वाली शराब पी थी।

कल्लाकुरिची जिले के करुणापुरम में 18 जून को हुई घटना के पीड़ितों में ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर हैं। शराब पीने के बाद रात होते-होते इन लोगों को दस्त, उल्टी, पेट दर्द और आंखों में जलन होने लगी।

पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के कन्नुकुट्टी (49) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग 200 लीटर जहरीली शराब बरामद हुई है, जिसमें मेथनॉल मिला हुआ है।

कल्लाकुरिची में 12 एंबुलेंस तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक मरने वालों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत की असली वजह सामने आएगी।

घटना के बाद राज्य सरकार ने कल्लाकुरिची के कलेक्टर-SP को हटा दिया है। इनकी जगह एमएस प्रशांत को कलेक्टर और रजत चतुर्वेदी को SP नियुक्त किया है।

तमिलनाडु के  कल्लाकुरिची के हॉस्पिटल में बुलाई गई डॉक्टरों की विशेष टीम
20 से ज्यादा लोगों को कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 लोगों को पुडुचेरी JIPMER और 6 लोगों को सलेम रेफर किया गया था। इनके इलाज के लिए विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई और सलेम से दवाइयां मंगाई गई हैं। डॉक्टरों की विशेष टीमों को कल्लाकुरिची अस्पताल बुलाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

 DM, SP हटाए गए ,CB-CID को सौंपी गई जांच
राज्य सरकार ने मामले की जांच CB-CID की सौंप दी है। साथ ही कल्लाकुरिची DM श्रवण कुमार जाटवथ का ट्रांसफर किया है, जबकि SP समय सिंह मीना को सस्पेंड किया है। इसके अलावा कल्लकुरिची जिले की निषेध शाखा के पुलिसकर्मियों समेत 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है।

CM स्टालिन ने मंत्री ईवी वेलु और सुब्रमण्यम को प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए कल्लाकुरिची भेजा। एमएस प्रशांत को जिले का नया कलेक्टर और राजथ चतुर्वेदी को SP नियुक्त किया गया है।

Related posts

नौतपा का चौथा दिन है। राजस्थान का फलोदी लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर

Jansamvad Express Digital

मंगलवार से लापता 4 साल की मासूम का शव मिला , बोरे में बंद लाश मिली पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

Jansamvad Express Digital

अरावली मामले में SC ने अपने ही पिछले फैसले पर लगाई रोक

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment