Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीति

काल भैरव मंदिर के आसपास की दुकानों पर प्रसाद के रूप में बिकने वाले लड्डू की जांच की गई

उज्जैन । जिला प्रशासन को कालभैरव मंदिर के आसपास की दुकानों पर मिलावटी लड्डू प्रसाद बिकने की शिकायत प्राप्त होने पर गुरुवार को कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम के आदेश पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा कालभैरव मंदिर के आसपास की दुकान पर प्रसाद के रूप में बिकने वाले लड्डू की जांच की गई एवं नमूना संग्रहण कार्यवाही की गई।

दुकानदारों द्वारा बताया गया कि उक्त लड्डू टोड़ी मोहल्ला भैरूगढ़ में रहने वाले योगेश मालवीय द्वारा सप्लाय किया जाता है। दल द्वारा निर्माण स्थल पर पहुँचकर निरीक्षण कर बेसन लड्डू एवं वनस्पति के नमूनें जांच हेतु लिये जाकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गये एवं निर्माण स्थल पर लायसेंस की शर्तों का पालन न होने से सुधार सूचना जारी करने की कार्यवाही की गई। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जावेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन दौरे पर

jansamvadexpress

बहु के साथ ससुर ने किया दुष्कर्म : सास ने पुलिस कार्रवाही ना करने के लिए धमकाया

jansamvadexpress

दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर उज्जैन में संजीवनी क्लिनिक की शुरुवात

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token