Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराज्य

आखिर जिम्मेदार कौन करंट लगने से भैंस की मौत

भोरासा निप्र – यूं तो हर किसी को बारिश का बेसब्री से इंतजार था आज क्षेत्र में मानसून ने दस्तक दी किसानों के चेहरे खिल गए किंतु बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक गरीब किसान जिसका पूरा परिवार एक भैंस के दूध को बेचकर अपना पालन पोषण करता है बिजली विभाग की लापरवाही के कारण वह अपनी रोजी-रोटी से दूर हो गया पूरा मामला है कि भौरासा नगर के बाबूलाल जी पिता करण सिंह जी यादव अपने खेत से अपने जानवर  लेकर आ रहे थे तभी रंजू मामू के घर के वहां एक भैंस आ रही थी जिसकी बिजली विभाग के पोल में आ रहे करंट लगने से मौत हो गई भैंस की कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार बताई जा रही है बिजली के खंभे में करंट फैलने की वजह से 1 बेजुबान जानवर की मौत हो गई इस पूरे मामले में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है पीड़ित द्वारा बिजली ऑफिस में फोन लगाने पर बिजली विभाग ने फोन नहीं उठाया उसकी वजह से यह हादसा हो गया बाद में प्रशासन द्वारा भौरासा के पटवारी सचदेव रावत ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया व पशुओं चिकित्सक अभय मोहिते द्वारा पोस्टमार्टम किया गया अब सवाल है कि यह गरीब किसान अपने परिवार का पेट कैसे भरेगा ! वही लोगों द्वारा कहा गया कि चलो यह तो बेजुबान जानवर को करंट लगा है और वह मर गई है अगर किसी इंसान को करंट लग जाता तो एक बड़ा हादसा हो जाता इस पूरे मामले को लेकर भौरासा थाने पर संबंधित कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ फरियादी के द्वारा मुकदमा भी दर्ज कराया गया है

Related posts

उज्जैन जल संकट: रविवार को पूरे शहर में नहीं आएगा पानी, निगम ने की पानी स्टोर करने की अपील

Jansamvad Express Digital

9 अगस्त क्रांति दिवस पर स्वंत्रता सेनानी उतराधिकारीयो ने ली शपथ

उज्जैन के शिप्रा तट पर दिखा छट पूजा का उत्साह , सुबह से ही श्रधालुओ का जमावड़ा दिखने लगा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment