Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद पर जानलेवा हमला हुआ , अज्ञात बदमाशो ने की फायरिंग

सहारनपुर यूपी | उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आई है ,  भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है . देवबंद में उनके  काफिले पर अज्ञात लोगों ने की फायरिंग ,चंद्रशेखर जब  सहारनपुर के देवबंद  पहुंचे तो भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर अज्ञातों ने फायरिंग कर दी. इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जिस समय ये हमला हुआ तब चंद्रशेखर दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे

सहारनपुर के देवबंद पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर अज्ञातों ने फायरिंग कर दी. इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चंद्रशेखर अपनी फॉर्चूनर कार से देवबंद दौरे पर पहुंचे थे. तभी अचानकर उनकी गाड़ी पर अज्ञात हमलावरो ने फायरिंग कर दी. गोली उन्हें छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गई. उनकी कार पर भी गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं. सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है

बताया गया है कि हमलावर हरियाणा नंबर की कार में आए थे और चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग कर दी. चंद्रशेखर की पीठ को गोली छूकर निकली है. उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है. फायरिंग में उनकी कार के शीशे भी टूटे गए. फिलहाल पुलिस ने नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही आसपास के इलाकों में  सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

जिस समय ये हमला हुआ तब चंद्रशेखर दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे. तभी बीच रास्ते में देवबंद में उनके काफिले पर हमला हो गया. पीछे से आई हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान कुल चार राउंड फायरिंग की गई

Related posts

HMPV की चीन में दस्तक : भारत में पाया गया HMPV का पहला केस , 08 महीने का बच्चा आया पॉजिटिव

नन्हे बच्चे की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे लोग : बच्चे का सिंगिंग वीडियो काफी हो रहा वायरल

Jansamvad Express Digital

सुप्रीम कोर्ट में आज SIR पर सुनवाई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment