Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

नई राष्ट्रीय खेल नीति से खेल, खिलाड़ी और प्रशिक्षकों को मिलेगा बढ़ावा

 

रांची ||  नई राष्ट्रीय खेल नीति से खेल, खिलाड़ी और प्रशिक्षकों को मिलेगा बढ़ावा, खिलाड़ियों और विभिन्न खेल के कोचों में उत्साह का माहौल। 28 AUG,   RANCHI   नई राष्ट्रीय खेल नीति, रांची, अवधेश   खेल, खिलाड़ी और प्रशिक्षक हैं उत्साहित   नई राष्ट्रीय खेल नीति ने मिलेगी हौसले को नई उड़ान  एंकर  केंद्र सरकार द्वारा नई राष्ट्रीय खेल नीति को मंजूरी मिलने के बाद झारखण्ड के खेल गलियारे में भी उत्साह का वातावरण है। झारखण्ड के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने उम्मीद जताई है कि नई खेल नीति के प्रभाव में आने से खेल और खिलाड़ियों के विकास का रास्ता आसान हो जाएगा। होल्ड/वीओ   वीओ -1 केंद्र द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय खेल नीति को लेकर झारखण्ड के खिलाड़ी और खेल प्रेमी खासे उत्साहित हैं। यही नहीं, खेल विभाग से जुड़े अधिकारी भी इसके क्रियान्वयन को लेकर खासे गंभीर हैं। झारखण्ड के खेल निदेशक शेखर जमुआर की मानें तो नई खेल नीति से खिलाड़ी छात्रों का चहुमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस नीति के अनुरूप प्रदेश की खेल नीति को संवारा जाएगा।  बाइट- शेखर जमुआर, खेल निदेशक, झारखण्ड  वीओ- 2 खेल प्रशिक्षकों को इस बात की ख़ुशी है कि नई राष्ट्रीय खेल नीति में खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशिक्षकों के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्हें लगता है कि खिलाड़ियों के साथ अब उनका भी कौशल विकास हो पायेगा,

जिससे खिलाड़ियों को तराशने और मेडल पाने की राह आसान होगी।  बाइट- रामाशीष सिंह बाइट- राहुल बड़ाईक ( कोच, झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन )  वीओ-3 इस नीति के अमल में आने से सबसे अधिक उत्साहित खिलाड़ी हैं। खिलाड़ियों की मानें तो इस नई खेल नीति ने गांव और शहर की दूरी को ख़त्म कर दिया है। अब किसी खिलाड़ी को प्रशिक्षण के लिए शहर जाना नहीं होगा, और पैसे की कमी से कोई मैदान छोड़कर भागेगा नहीं। बाइट- आर्यन राज तिर्की ( सीबीएसई नेशनल गोल्ड -2, सिल्वर – 1, ब्रांज – 1 ) बाइट- आयुष यादव ( सिल्वर – 2 ) बाइट- अभिषेक कुमार ( सिल्वर – 1 )  अंतिम वीओ  नई खेल नीति में उन सभी विषयों को समाहित किया गया है, जो भारत को खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक लेकर जाएगा। हाल के वर्षों मे झारखण्ड ने जिस तरह खेल की दुनिया मे अपनी खास जगह बनाई है, निश्चित रूप से नई खेल नीति इसकी बरकत में उत्प्रेरक और उर्वरक का काम करेगा।   डीडी न्यूज के लिए रांची से अवधेश गौतम की रिपोर्ट।

Related posts

दिल्ली सरकार ने किया रामलीला का आयोजन , मुख्यमंत्री केजरीवाल भी देखने पहुचे

सोनकच्छ विधायक वर्मा के साथ भौरासा नगर का प्रतिनिधिमंडल मिला देवास जिला कलेक्टर से

22 जनवरी को महाकाल मंदिर से अयोध्या जाएँगे 5 लाख लड्डू

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment