Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने लोकपर्व नूऑंखाइ पर देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लोकपर्व नूऑंखाइ पर देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बधाई संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा- कृषि आधारित लोकपर्व नूऑंखाइ के अवसर पर मेरी ओर से समस्त देशवासियों, विशेषकर ओडिशावासियों को हार्दिक बधाई।

राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- यह त्योहार कृषि के प्रति सम्मान और किसानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। यह सद्भाव और आत्मीयता का प्रतीक है। मेरी शुभकामना है कि नूऑंखाइ सभी के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण करे।

Related posts

29 अक्टूम्बर को उज्जैन आएँगे गृह मंत्री अमित शाह , सभा के बाद कार्यकर्ताओ के साथ करेंगे संवाद

Jansamvad Express Digital

संदीपनी आश्रम के बाहर गिरा पीपल का पेड़ : सड़क पर खड़ी कार चपेट आई , बाल बाल बचे श्रद्धालु

44 डिग्री, एक खंभा और पूरा शहर” – एक लाइनमैन की अनकही कहानी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment