Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इन्दोर में बढ़ते अपराध के बाद पुलिस कमिश्नर ने संभाला मोर्चा , देर रात सडको पर चेकिंग करने पहुचे

इंदौर | मध्यप्रदेश के इंदौर  शहर में पिछले दो सप्ताह  में 2 डकैती, 4 बड़ी चोरियों और 2 लूट की वारदात घटित हुई जिसके  बाद रविवार रात इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता  पुलिस अमले के साथ  एक्शन में दिखे । रात 11 से अल सुबह तक तकरीबन 2 हजार पुलिस जवानों ने सर्चिग की। पुरी रात चलने वाले अभियान में लंबे समय से फरार चल रहे बदमाश निशाने पर रहे। देर रात पुलिस ने नशेड़ी वाहन चालकों, तीन सवारी, तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों की धड़पकड़ के साथ बदमाशों के घर पर भी दबिश दी। नशे में वाहन चला रहे 40 से ज्यादा लोगों पकड़ा गया। उनके वाहन भी जब्त किए।

पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता के निर्देश पर सभी थानों का पुलिस बल, क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक पुलिस के अफसर एक साथ सड़कों पर उतरे। रीगल तिराहा, मूसाखेड़ी, आजाद नगर और बिचौली, कनाड़िया रोड सहित शहर के उन प्रमुख रास्तों पर पुलिस तैनात हुई जो बायपास और अन्य बाहरी इलाकों की तरफ जाते हैं।

पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने कहा कि शहर के चारों जोन के डीसीपी ने गश्त प्लान किए हैं। डीसीपी अपने नेतृत्व में क्षेत्रों में जांच करवा रहे हैं। कई बिंदुओं को ध्यान रख गश्त प्लान किया गया है। तकरीबन 2 हजार पुलिस बल एक साथ सड़कों में उतरा है। इस दौरान स्थाई वारंटियों को पकड़ने के साथ अन्य अपराधों मे फरार चल रहे बदमाशों के घर भी दबिश दी जाएगी।

Related posts

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुई चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर विशेष भस्म आरती।

Jansamvad Express Digital

तीन दिन की कथा करने आए विश्वास ने पहले ही दिन तोड़ा विश्वास, वामपंथी कुपढ़ हैं,और आरएसएस वाले अनपढ़ -कुमार विश्वास

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश मंत्रालय की तीसरी मंजिल पर लगी आग , ,मुख्यमंत्री ने दिए जाँच के आदेश

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page