Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यव्यवसाय

उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने खेरवास में स्थापित हो रहे सोया प्लांट का निरीक्षण किया ,फेक्ट्री निर्माण कार्य का अवलोकन किया, कंपनी के एमडी ने निर्माण कार्यो की जानकारी दी

धार (बदनावर) संवाददाता सचित बाहेती 

धार (बदनावर ) प्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव औद्योगिक क्षेत्र खेरवास में स्थापित हो रहे सोया प्लांट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से भी चर्चा की।

इस मौके पर सोया प्लांट कंपनी आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली भी मौजूद थे। अली ने कंपनी द्वारा यहां किए जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी मंत्री दत्तीगांव को दी। दत्तीगांव ने भी सोया प्लांट परिसर में घुमकर यहां चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों से चर्चा की।

65 एकड़ क्षेत्र में बन रही यह बड़ी फैक्ट्री

बता दे कि औद्योगिक क्षेत्र खेरवास में बड़ा सोया प्लांट लग रहा है। देश का अग्रणी कृषि आधारित उद्योग समूह “एबिस एक्सपोर्ट्स” इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आईबी ग्रुप इस बड़े उद्योग की स्थापना यहां कर रहा है। यहां पर 65 एकड़ भूमि में यह बड़ा उद्योग लग रहा है। जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आईबी ग्रुप अभी 350 करोड़ रुपए का निवेश कर रही है, जो आगे जाकर 600 करोड़ रुपए तक हो जाएगा। यहां सोयाबीन आधारित उद्योग शुरू होने से सोयाबीन की मांग भी अधिक बढ़ जाएगी। इससे किसानो को प्रोत्साहन मिलेगा व उत्पादन भी बंपर होगा। यहां हजारो लोगो को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। प्लांट पर 365 दिन किसानो से सोयाबीन खरीदी जाएगी। जिसका भुगतान भी तुरंत मिलेगा। इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 3 हजार टन की है।

Related posts

मोहर्रम के जुलुस में प्रतीकात्मक घोड़ा गिरने से बचा , जुलुस में भीड़ बनकर हुडदंग कर रहे युवको को पुलिस ने खदेड़ा

Jansamvad Express Digital

देश में स्टूडेंट सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा पेरेंट्स इसके लिए जिम्मेदार क्योकि वह पढाई के लिए दबाव डालते है

Jansamvad Express Digital

आज प्रदेश भर की कृषि उपज मंडी में मुहूर्त की खरीदी : एक दिन पहले ही किसान अनाज लेकर पहुंचे

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

Please enter an Access Token