Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

घर के बाहर खेल रहे मासूम पर चढ़ी कार ,गंभीर रूप से घायल हुआ बच्चा ,घटना सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद

जनसंवाद एक्सप्रेस ब्यूरो रिपोर्ट 

उज्जैन |  घर के बार खेल रहे बच्चे पर कार चढ़ने का एक गंभीर मामला सामने आया बच्चा चार साल का है और अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी मोहल्ले में कार लेकर आए एक शख्स ने बच्चे पर ध्यान नही दिया और गली में कार मोड़ने के दोरान  कार बच्चे पर ही  चढ़ा दी।  हालांकि अच्छी बात यह  रही कि उसे ज्यादा चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई।  हादसे में बच्चे का  हाथ फ्रैक्चर हुआ है और पेट में भी चोट आई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसे देखने के बाद हर कोई बच्चे के बचने को चमत्कार मानकर ईश्वर को शुक्रिया कह रहा है।

बच्चे के उपर से  कार का पहिया गुजरा
घटना माधव नगर  थाना  क्षेत्र की है। बागपुरा में रोशन पुत्र रामदयाल जाटव परिवार के साथ रहते हैं। वे प्राइवेट अस्पताल में मेल नर्स हैं। गुरुवार दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे वे अस्पताल में थे। पत्नी घर के अंदर थी। उनका 4 साल का बेटा सुलक्ष घर के सामने खेल रहा था। उसके दादा और पड़ोसी भी बाहर बैठे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही कार ने मोड़ पर बच्चे को चपेट में ले लिया। कार का अगला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। लेकिन इश्वर की दी जिन्दगी है की इतना कुछ होने के बाद भी बच्चा सुरक्षित है इसे सब इश्वर का चमत्कार ही मान रहे है हालाकि बच्चे को चोट आई है लेकिन कार उपर से निकलने के बाद भी बच्चा सकुशल है |

यह देख बच्चे के दादा और पड़ोसी दौड़े। उन्होंने तुरंत कार को रुकवाया। परिजन बच्चे को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच की तो उसके हाथ में फ्रैक्चर मिला और पेट में अंदरुनी चोट भी मिली हैं। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से भाग निकला। उसकी पहचान चेतन वाड़िया के रूप में हुई है।

बहन से मिलने आया था आरोपी
आरोपी चेतन वाड़िया पेशे से ड्राइवर है। यहां उसकी बहन रहती है। गुरुवार को वह बहन से मिलने आया था। कार भी किसी दूसरे की थी। घटना के बाद बच्चे के परिजन आरोपी की बहन से शिकायत करने पहुंचे। यहां बहन ने भाई को दोषी नहीं माना। उल्टा बच्चे पर ही आरोप लगा दिया।
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद 
खास बात यह है की जिस स्थान पर घटना हुई वह मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरे लगे थे जिससे पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई   घटना के बाद मोहल्ले में लगे सीसीटीवी देखे गए। इसमें आरोपी कार का अगला पहिया बच्चे पर चढ़ाते दिख रहा रहा है। उसकी बहन ने भी फुटेज देखने के बाद सच्चाई को माना। इसके बाद आरोपी के खिलाफ माधवनगर थाने में केस दर्ज कराया। फिलहाल वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Related posts

 भोपाल- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्हाइट टाइगर सफारी का किया भ्रमण

Jansamvad Express Digital

नागरिकता मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी को बड़ी राहत: इलाहबाद कोर्ट ने केस को किया बंद

Jansamvad Express Digital

संजय जोशी के घर पहुंचे पूर्व विधायक वर्मा, एक हफ्ते पूर्व खत्म हुआ था भाजपा से जोशी का निष्कासन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment