Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े के जन्मदिन पर सुंदरकांड का आयोजन,हजारों लोग हुए शामिल

आगर संवाददाता संदीप जैन
आगर मालवा- आगर विधानसभा से कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े का जन्मदिन 24 फरवरी शुक्रवार को आगर विधानसभा के कानड़ में नवीन बस स्टैंड पर मनाया गया। विधायक के जन्मदिन के अवसर पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। इस दौरान विधायक को बधाई देने के लिए करीब 7 हजार से अधिक कार्यकर्ताओ का जनसैलाब उमड़ पड़ा जिनमे कई वरिष्ठ कांग्रेसी व जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने विधायक को फूलमाला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी। बता दे कि कार्यक्रम में आये आगुन्तको के लिए भोजन की भी व्यवस्था रखी गई थी। संगीतमय सुंदरकांड पाठ के समापन पर विधायक विपिन वानखेड़े, जिला अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्गाप्रसाद पालीवाल, पीसीसी सदस्य भेरूसिह परिहार,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र पालीवाल,नप उपाध्यक्ष राजेश डीलर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नितिन पालीवाल, विधायक प्रतिनिधि सैयद नासिर अली,सरपंच बहादुर सिंह दायमा, भागीरथ केलकर आदि ने हनुमान जी की महाआरती की।


विधायक ने दी आर्थिक सहायता:-विधायक विपिन वानखेड़े ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कानड़ निवासी सुमित पिता महेश शर्मा जिनका का गत दिनों उज्जैन में एक दुर्घटना में निधन होने पर उनके पिता महेश शर्मा को 10 हजार रुपए आर्थिक सहायता के रूप मे दिए।

Related posts

MUDA केस में फंसे सिद्धारमैया : आप और भाजपा के फार्मूले पर चलेगी कांग्रेस :सीएम की कुर्सी पर बने रहेंगे सिद्धारमैया

भारतीय सैन्य अधिकारी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दिया हैरान करने वाला बयान, सरकार ने किया खंडन

कर्नाटक हाईकोर्ट में आज पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका पर सुनवाई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment