Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयधर्मराष्ट्रीय

केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब होने का आरोप: मंदिर समिति अध्यक्ष बोले सबूत है तो कोर्ट जाए शंकराचार्य

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी॑ अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने 15 जुलाई को केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना गायब होने का आरोप लगाया था। इस पर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सिर्फ सनसनी फैलाना चाहते हैं। सबूत हैं तो सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट जाएं।

अजेंद्र अजय ने कहा- मैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सम्मान करता हूं लेकिन वे दिनभर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते रहते हैं। विवाद खड़ा करना, सनसनी फैलाना और चर्चाओं में बने रहना अविमुक्तेश्वरानंद की आदत है। अगर स्वामी कांग्रेस के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

मैं उनसे अनुरोध करता हूं और चुनौती भी देता हूं कि वे तथ्य और साक्ष्य सामने लाएं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के पास जाना चाहिए। सबूत पेश करने चाहिए और जांच की मांग करनी चाहिए। अन्यथा उन्हें अनावश्यक विवाद खड़ा करने और केदारनाथ की गरिमा को ठेस पहुंचाने का कोई अधिकार नहीं है।

Related posts

हरियाणा में 90 सीट के लिए चल रहा मतदान : किसकी बनेगी दोनों राज्यों में सरकार , शाम को आएगा जम्मू कश्मीर और हरियाणा का एग्जिट पोल

Jansamvad Express Digital

इंदौर एयरपोर्ट को मिला धमकी भरा मेल , एयर पोर्ट अथोरिटी ने की पुलिस से शिकायत

देवास पुलिस को त्यौहार चेकिंग के दोरान युवक से मिला विलुप्त प्रजाति का कच्चुआ

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment