Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

खालिस्तानी गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके की हत्या की लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा |  खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के आतंकी हरदीप निज्जर के कत्ल को लेकर भारत-कनाडा के बीच तनाव के बीच कनाडा में भारत के A कैटेगरी गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ ​​सुक्खा दुन्नेके का कत्ल कर दिया गया है। वह पंजाब से साल 2017 में जाली पासपोर्ट तैयार करवा कनाडा फरार हुआ था।

शुरुआती जानकारी के अनुसार सुक्खा दुन्नेके को कनाडा के विनीपिग में गोलियां मारी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनेके पर करीब 15 राउंड फायरिंग हुई है। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह उन 41 आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची में शामिल था, जिसे NIA ने भी जारी किया था।

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के कत्ल के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात है। कत्ल किया गया गैंगस्टर सुक्खा को खालिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का राइट हैंड माना जाता था। वह कनाडा में बैठकर अपने गुर्गों से भारत में रंगदारी वसूलता था।

लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बराड़, मिड्‌डूखेड़ा व नंगल अंबिया कत्ल में शामिल बताया
लॉरेंस गैंग ने गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके के कत्ल की जिम्मेदारी ली है। लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- हांजी सत श्री कॉल, राम राम सारेयां नूं। ये सुक्खा दुन्नेके, जो बंबीहा ग्रुप का इंचार्ज बना फिरता था उसका मर्डर हुआ है कनाडा के विनिपेग सिटी में, उसकी जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई ग्रुप लेता है। इस हेरोइन एडिक्टेड नशेड़ी ने सिर्फ अपने नशे को पूरा करने के लिए पैसों के लिए बहुत घर उजाड़े थे।

हमारे भाई गुरलाल बराड़ , विक्की मिड्डूखेड़ा के मर्डर में इसने बाहर बैठकर सब कुछ किया था। संदीप नंगल अंबिया का मर्डर भी इसने करवाया था। पर अब इसके किए हुए पापों की सजा इसे मिल गई है। बस एक ही बात कहनी है, जो दुक्कियां-तिक्कियां अभी रह गई हैं, जहां मर्जी भाग लो, दुनिया में किसी भी देश में चले जाओ, ये न सोचो हमारे साथ दुश्मनी लेकर बच जाओगे, टाइम जरूर कम-ज्यादा लग सकता है लेकिन एक-एक को अपने किए कामों की सजा मिलेगी।

Related posts

उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूरो को निकालने के प्रयास अब भी जारी

jansamvadexpress

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  भरेवा कला शिल्पकार बलदेव वाघमारे को करेंगी सम्मानित

jansamvadexpress

रायपुर : मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि विपणन बोर्ड के नवीन कार्यालय भवन का किया लोकार्पण

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token